फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is not ready to give 6 billion dollar to Pakistan for economic corridor in occupied Kashmir

पाकिस्तान: गुलाम कश्मीर में आर्थिक कॉरिडोर के लिए पाक को 6 अरब डॉलर देने को तैयार नहीं चीन

Mon, 10 May 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 02:33 AM IST
सार

  • जिनपिंग के महत्वाकांक्षी ‘वन बेल्ट, वन रोड’ योजना का है हिस्सा, पड़ोसी देश की कर्ज चुकाने की क्षमता को संदिग्ध मानकर रोकी बीजिंग ने मदद

विज्ञापन
China is not ready to give 6 billion dollar to Pakistan for economic corridor in occupied Kashmir
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

भारत के तमाम विरोध के बावजूद गुलाम कश्मीर में बनाए जा रहे चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपैक) की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान के कर्ज के बढ़ते पहाड़ से पैदा हुई चिंता के कारण इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी परियोजना के लिए चीन 6 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


सीपैक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी ‘वन बेल्ट, वन रोड’ परियोजना का हिस्सा है। इस योजना को जिनपिंग आधुनिक सिल्क रूट मानते हैं, जो चीन को सड़क और रेल के रास्ते सीधे यूरोप तक जोड़ने के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन


सीपैक से जुड़ी मेनलाइन-1 (एमएल-1) रेल परियोजना की लागत 9 अरब डॉलर की थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 6.8 अरब डॉलर कर दिया गया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने पाकिस्तान की कर्ज चुकाने की योग्यता पर संदेह और चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि बीजिंग ने 30 मार्च को परियोजना के वित्त पोषण से जुड़ी बैठक में अपनी चिंता जाहिर कर दी थी।

रिपोर्ट में पाकिस्तान योजना आयोग के डिप्टी चेयरमैन डॉ. जेहनजेब खान ने कहा है कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की तरफ से आगे कर्ज बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

पाकिस्तान ने यह कहा है कि कर्ज के हालात पर नजर रखी जा रही है और आईएमएफ कार्यक्रम में अहम परियोजनाओं के लिए कर्ज जुटाने पर कोई रोक नहीं है।

46 अरब डॉलर का है कॉरिडोर
2015 में चीन ने पाकिस्तान में करीब 46 अरब डॉलर के इस आर्थिक कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की थी। इस कॉरिडोर के जरिये चीन की योजना पाकिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाने और पूरे मध्य व दक्षिण एशिया में अमेरिका व भारत के प्रभाव को टक्कर देने की है।


इस परियोजना में चीन के पश्चिमी शिंजियांग क्षेत्र को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अरब सागर के किनारे ग्वादर बंदरगाह तक सड़क और रेल मार्ग का निर्माण होना है। साथ ही इसके साथ-साथ तेल पाइपलाइन को बिछाने की भी योजना है। इससे चीन को मध्य एशिया के तेल तक आसान पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed