फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is massacring of minority Uighur Muslims in Xinjiang

अमेरिकी संसद के आयोग की रिपोर्ट, उइगर मुसलमानों का नरसंहार कर रहा चीन

Sat, 16 Jan 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
China is massacring of minority Uighur Muslims in Xinjiang
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी संसद के एक आयोग ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन शिनजियांग में अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों की एक बड़ी आबादी का नरसंहार कर रहा है। आयोग ने पिछले वर्ष सामने आए साक्ष्यों को इस दावे का आधार बनाया है। चीन पर बने इस संसदीय आयोग में रिपब्लिकन और डेमोेक्रेट दोनों दलों के सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में उइगर मुसलमानों पर चीन के अत्याचार को मानवता से अपराध बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका द्वारा नरसंहार के आरोप संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य चीन के लिए शर्मनाक हैं।
विज्ञापन


इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी कहा था कि 10 लाख उइगर व अन्य मुसलमानों को चीन ने शिनजियांग में बंधक बना रखा है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए चीन से रिश्ते तय करने में नई बाधा उत्पन्न होगी। बाइडन ने भी चुनाव अभियान में चीन के उइगर मुसलमानों पर अत्याचार को नरसंहार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सह अध्यक्ष डेमोक्रेट सांसद जिम मैकगवर्न ने कहा कि बाइडन को शिनजियांग में नरसंहार के लिए चीन को जिम्मेदार करार देना चाहिए।

रिपोर्ट का चीन ने किया विरोध
रिपोर्ट का विरोध कर चीन ने इसे झूठा और अपनी छवि धूमिल करने वाला बताया है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि यह चीन के प्रति अमेरिका की अत्यधिक दिलचस्पी का नतीजा है।

साबित करना मुश्किल
अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत नरसंहार को साबित करना मुश्किल प्रक्रिया है। इसका साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए आयोग को बताना होगा कि चीन द्वारा उइगर पर अत्याचार उनका खात्मा करने की नीयत से किए जा रहे हैं।


रिपोर्ट से दुनिया के लिए क्या बदलेगा?
-
अमेरिका को औपचारिक तौर पर तय करना होगा कि शिनजियांग में चीन अत्याचार कर रहा है और क्या इसे नरसंहार की श्रेणी में रखा जा सकता है।
- शिनजियांग में विश्व के 20 प्रतिशत कपास का उत्पादन होता है। आयोग के अनुसार चीन ने यहां 5.70 लाख लोगों को कपास के काम में जबरन लगाया हुआ है। ऐसे में चीन से कपास खरीदने वाली कंपनियों नाइकी, गैप, एडिडास आदि पर खरीद रोकने का दबाव बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed