{"_id":"6044eb388ebc3e76995e40b6","slug":"china-india-need-to-create-enabling-condition-to-settle-border-dispute-chinese-fm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: चीनी विदेश मंत्री ने कहा- हम मित्र हैं शत्रु नहीं, समाधान के लिए बनाएं अनुकूल माहौल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीमा विवाद: चीनी विदेश मंत्री ने कहा- हम मित्र हैं शत्रु नहीं, समाधान के लिए बनाएं अनुकूल माहौल
Sun, 07 Mar 2021 08:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वित्त मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि भारत व चीन दोनों दोस्त हैं, दुश्मन नहीं। सीमा विवाद हल करने के लिए दोनों देशों को परस्पर सहयोग बढ़ाकर अनुकूल माहौल बनाना चाहिए। बीजिंग में प्रेस से चर्चा करते हुए यी ने कहा कि नई दिल्ली व बीजिंग को एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने की बजाए कामयाब होने के लिए परस्पर मदद करना चाहिए। एक दूजे पर शंका करने की बजाए सहयोग को मजबूत करना चाहिए।
चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों से चर्चा में यी ने कहा कि भारत और चीन दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश, विकासशील व उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश हैं। विश्व के इन दोनों सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच संबंध जरूरी हैं। इन्हें मजबूत किया जाना चाहिए, न कि एक-दूसरे पर शंका करना चाहिए।
दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। बता दें पिछले साल पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। हाल ही में हुए समझौते के बाद सेनाएं पीछे हटाई गई हैं।