{"_id":"5f2f44308ebc3e3ce65e0c3b","slug":"china-hong-kong-news-hong-kong-will-support-china-on-us-sanctions-imposed-on-chinese-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी अधिकारियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों पर हांगकांग करेगा चीन का समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी अधिकारियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों पर हांगकांग करेगा चीन का समर्थन
Sun, 09 Aug 2020 06:15 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग सरकार 11 चीनी उच्च पदस्थ अधिकारियों पर लगाए गए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिबंधों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के मामले में बीजिंग का समर्थन करने के लिए तैयार है। हांगकांग सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हांगकांग, चीन गणराज्य का एक अटूट हिस्सा है।
विज्ञापन
चीन के ‘एक देश, दो प्रणाली’ के सिद्धांत को मान्यता देने और लागू करने से हांगकांग के लोगों के हितों की पूर्ति होती हैं और यह सभी चीनी लोगों की साझा आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार ने एक बयान में कहा कि हम जवाबी कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार का पूरा समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
यूएस ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने हांगकांग की स्वायत्तता को कमजोर करने के कथित प्रयास के जवाब में 11 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। बता दें कि अमेरिका ने हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम, हांगकांग के पुलिस बल (एचकेपीएफ) के आयुक्त क्रिस टैंग, एचकेपीएफ के पूर्व आयुक्त स्टीफन लो, एचकेएसएआर के सुरक्षा सचिव जॉन ली और एचकेएसएआर सचिव जस्टिस टेरेसा चेंग सहित अन्य लोगों पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन