फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Heavy rain and bad weather killed 21 runners participating in the marathon

चीन: खराब मौसम ने मैराथन में हिस्सा ले रहे 21 धावकों की ली जान 

Mon, 24 May 2021 02:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 24 May 2021 02:24 AM IST
सार

  • अधिकारियों के मुताबिक 172 धावकों ने मैराथन में हिस्सा लिया था। शुरुआत में मौसम ठीक था, लेकिन रेस शुरू होने के कुछ समय बाद अचानक मौसम खराब होने लगा
  • बैयिन शहर के मेयर झांग शुचेन ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे दौड़ वाले इलाके में अचानक ओलावृष्टि एवं बर्फीली बारिश हुई तथा तेज हवाएं चलीं

विज्ञापन
China: Heavy rain and bad weather killed 21 runners participating in the marathon
क्रॉस कंट्री पर्वतीय मैराथन - फोटो : twitter

विस्तार

चीन के उत्तर पश्चिमी गांसू प्रांत के बैयिन शहर में 100 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री पर्वतीय मैराथन पर खराब मौसम कहर बनकर टूटा। तेज हवा और भीषण बारिश के बीच मैराथन जीतने को दौड़ लगा रहे 21 धावक जिंदगी की रेस हार गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक 172 धावकों ने मैराथन में हिस्सा लिया था। शुरुआत में मौसम ठीक था, लेकिन रेस शुरू होने के कुछ समय बाद अचानक मौसम खराब होने लगा।  येलो नदी के आसपास ऊंचाई वाले इलाके में आया ये मौसमी बदलाव धावकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। 
विज्ञापन


अचानक से खराब हुआ मौसम
बैयिन शहर के मेयर झांग शुचेन ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे दौड़ वाले इलाके में अचानक ओलावृष्टि एवं बर्फीली बारिश हुई तथा तेज हवाएं चलीं। वायुमंडलीय तापमान में अचानक गिरावट के कारण धावकों को परेशानी होने लगी। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिभागियों से मदद के संदेश मिलने के तुरंत बाद मैराथन आयोजकों ने एक बचाव दल भेजा, जो 18 प्रतिभागियों को बचाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ धावकों के लापता होने के बाद रोकी स्पर्धा
बैयिन सिटी के मेयर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 1200 से अधिक बचाव कर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए खराब मौसम के शिकार धावकों को मदद पहुंचाने का काम किया।  

शनिवार दोपहर करीब दो बजे दौड़ में भाग लेने वाले कुछ लोगों के लापता होने के बाद स्पर्धा रोक दी गई थी । इलाके में रात को फिर से तापमान गिर गया, जिससे तलाश एवं बचाव अभियान और मुश्किल हो गया।

151 प्रतिभागियों को बचा लिया गया
झांग ने बताया कि इस मैराथन में 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 151 को बचा लिया गया। इनमें से आठ को मामूली चोटें आईं हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं 20 धावकों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक लापता है।


गौरतलब है कि इससे पहले 2010 में चीन के इसी प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन के चलते 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। चाइन डेली के मुताबिक, येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। कई चीनी टेलीविजन शो और फिल्मों में इसे दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed