{"_id":"5f0327e48ebc3e42df18011a","slug":"china-has-done-a-lot-of-damage-to-america-and-the-whole-world-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया: डोनाल्ड ट्रंप
Mon, 06 Jul 2020 07:02 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका-चीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में कोरोना महामारी फैलने के बाद से अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार चीन को खरीखोटी सुना चुके हैं। इसी कड़ी में ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर से चीन पर बड़ा आरोप लगाया। ट्रंप ने एक ट्वीट करते हुए कहा चीन ने अमेरिका और पूरी दुनिया का बहुत नुकसान किया है।
विज्ञापन
China has caused great damage to the United States and the rest of the World!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 6, 2020
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच आर्थिक स्तर पर जंग जारी है तो वहीं साउथ चाइना सी में भी दोनों देशों के नौसेनिक आमने-सामने हैं। चीन से फैले इस महामारी की वजह से अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है और इसकी व्यवस्था भी चरमरा गई है। यही कारण है कि ट्रंप लगातार चीन की आलोचना कर रहे हैं। ट्रंप ने इससे पहले अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि जब कुछ देशों से अमेरिकी खजाने में खरबों डालर आ रहा था, उसी समय देश चीन से आए वायरस से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रंप ने कहा था, 'अमेरिका में गाउन, मास्क और सर्जिकल सामान बन रहा है जो पहले केवल विदेशी जमीन खासतौर पर चीन में बनते थे, जहां से यह वायरस और अन्य चीजें आईं। चीन ने इस बीमारी को छिपाया जिससे यह पूरी दुनिया में फैल गई। चीन को इसके लिए निश्चित रूप से पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।'