{"_id":"5cb9b605bdec22143d398e73","slug":"china-gives-6-years-jail-sentence-to-ex-servicemen-protesting-for-allowances","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने भत्तों के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों को दी 6 साल जेल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने भत्तों के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों को दी 6 साल जेल की सजा
Fri, 19 Apr 2019 05:22 PM IST
अमर शर्मा
एपी, बीजिंग
एपी, बीजिंग
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
चीनी सेना (फाइल)
- फोटो : BBC
चीन की अदालतों ने भत्तों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले तीन दर्जन से ज्यादा पूर्व सैनिकों को छह वर्ष तक के जेल की सजा सुनाई है। अदालतों ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने हितों को साधने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाई है।
चीनी सेना के अलग-अलग आयु वर्ग के पूर्व सैनिकों के बार-बार प्रदर्शन करने के बाद पूर्वी प्रांतों शैनडोंग और जियांग्सू की अदालतों ने उन्हें यह सजा सुनाई। उनका कहना है कि उनकी सेवा के लिए उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया।
पूर्व सैनिक लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हालिया वर्षों के दौरान वे ध्यान खींचने के लिए सरकारी दफ्तरों और बीजिंग में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनों के चलते सरकार को बीते साल पूर्व सैनिक मामलों के मंत्रालय का गठन करना पड़ा था।
विज्ञापन
जिन 47 पूर्व सैनिकों को छह साल तक के कारावास की सजा सुनाई गई है वे बीते साल हुए प्रदर्शन में शामिल थे।