फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China furious over US lawsuit on coronavirus

कोरोना वायरस को लेकर खुद पर अमेरिकी मुकदमे से चीन उग्र, पलटवार की दी चेतावनी

Fri, 22 May 2020 07:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 May 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
China furious over US lawsuit on coronavirus
Donald trump and xi jinping(file photo)

चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अमेरिका की तरफ से कोरोना वायरस महामारी को सही तरीके से नहीं संभालने को लेकर किसी भी अवांछित मुकदमे या मुआवजे की मांग को नहीं स्वीकारेगा। अमेरिका की तरफ से इस जानलेवा वायरस को लेकर बीजिंग के खिलाफ किसी भी तरह का कानून या वैधानिक मामला पारित किए जाने पर चीन ने पलटवार के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (चीन की संसद) के वार्षिक सत्र से एक दिन पहले संसदीय प्रवक्ता झेंग येसुई ने मीडिया ब्रीफिंग में यह चेतावनी अमेरिका को दी। येसुई ने वुहान के ऊपर वायरस फैलाने के आरोपों को भी खारिज करने की कोशिश की। येसुई ने कहा, हालिया रिपोर्टों में सामने आया है कि कोरोना वायरस पहले से ही विश्व के विभिन्न हिस्सों में मौजूद था।
विज्ञापन


अमेरिकी मुकदमे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में येसुई ने कहा, यह पूरी तरह आधारहीन आरोप हैं और पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय कानूनों व जानबूझकर किए जाने वाले कामों को नियंत्रित करने वाले मूल नियमों के विरोधी काम है। येसुई ने कहा, हम इसका मजबूती से विरोध करेंगे। हम विधेयक की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और दृढ़ता से प्रतिक्रिया देते हुए उसके हिसाब से पलटवार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अपनी खुद की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाना जिम्मेदारी वाला काम नहीं है। यह नैतिकता भी नहीं है। चीन की बात करें तो हम ऐसे अवांछित कानून या मुआवजे की मांग को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed