{"_id":"63871e5a18c82f27520af7e9","slug":"china-former-president-jiang-zemin-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, 1989 के तियानमेन चौक नरसंहार के बाद संभाली थी CCP की कमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, 1989 के तियानमेन चौक नरसंहार के बाद संभाली थी CCP की कमान
Wed, 30 Nov 2022 03:09 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Nov 2022 03:09 PM IST
सार
चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।
विज्ञापन
चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार वे ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित थे। इसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था। उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया। जियांग के शासनकाल में तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
चीन के विकास में अहम योगदान
जियांग एक फैक्ट्री इंजीनियर से दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के नेता के रूप में उभरे थे जिन्होंने चीन को वैश्विक व्यापार, सैन्य और राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की ओर अग्रसर किया। जब उन्होंने 1989 में पदभार संभाला था, तब चीन आर्थिक आधुनिकीकरण के प्रारंभिक चरण में था और तियानमेन नरसंहार से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब जियांग 2003 में राष्ट्रपति के रूप में सेवानिवृत्त हुए, तब तक चीन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बन चुका था, ब्रिटेन ने हांगकांग को सौंप दिया था, बीजिंग ने 2008 के ओलंपिक को सुरक्षित कर लिया था, और देश महाशक्ति का दर्जा पाने के रास्ते पर था।
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे पर भी दिया था बयान
1996 में चीन के राष्ट्रपति रहे जियांग जेमिन ने पाकिस्तानी संसद में दिए अपने संबोधन में कहा था कि अगर कुछ मुद्दों का हल न निकल रहा हो तो उन्हें ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए। इससे दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान ने पूर्व चीनी राष्ट्रपति की बात का विरोध कर दिया था।
विज्ञापन