US: 'किसी को तो यह करना ही था...', चीन के खिलाफ 125 फीसदी टैरिफ बढ़ाने पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
US: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 125% टैरिफ बढ़ाने के अपने निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि यह कदम जरूरी था क्योंकि चीन के साथ व्यापार असंतुलन था। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को तो यह कदम उठाना ही था और उन्होंने अपनी रणनीति से इस व्यापार नीति को पलटने की कोशिश की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 फीसदी करने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, किसी को तो यह करना ही था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रोजर सियरल पेंस्के के साथ बैठक की। इस दौरान एनएएससीएआर, आईएनडीवाई और आईएमएसए रेसिंग के चैंपियंस भी मौजूद थे।
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि कोई और अमेरिकी नेता ऐसा साहसिक कदम नहीं उठाता। यह कदम इसलिए जरूरी था, क्योंकि चीन के साथ पिछला व्यापार असंतुलन अस्थायी था। उन्होंने बताया कि पिछले साल चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार से एक ट्रिलियन डॉलर कमाए थे और उन्होंने अपनी आक्रामक टैरिफ रणनीति के जरिए इसे पलट दिया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत
'चीन ने पिछले साल अमेरिका से कमाए एक ट्रिलियन डॉलर'
ट्रंप ने कहा, 'ठीक है, मुझे लगा कि लोग थोड़ा हद से बाहर जा रहे हैं। कोई और राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता जो मैंने किया... किसी को तो यह करना ही था। इसे रुकना चाहिए था क्योंकि यह टिकाऊ नहीं था। पिछले साल, चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार से एक ट्रिलियन डॉलर कमाए...अब मैंने इसे उलट दिया।'
'मैंने कहा था पलटवार करेंगे तो दोगुना कर दूंगा टैरिफ'
राष्ट्रपति ट्रंप ने 75 से अधिक देशों के लिए पारस्परिक टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगाते हुए, 'मैंने उन लोगों के लिए (टैरिफ पर) 90 दिन की रोक लगाई, जिन्होंने पलटवार नहीं किया, क्योंकि मैंने उन्हें कहा था कि अगर वे पलटवार करेंगे तो हम इसे दोगुना कर देंगे..और यही मैंने चीन के साथ किया क्योंकि उसने पलटवार किया।'
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए नए दंडात्मक प्रतिबंध, ओमान में वार्ता से पहले बड़ी कार्रवाई
'लंबी अवधि में अमेरिका के लिए अद्भुत तरीके से काम करेगी टैरिफ नीति'
उन्होंने भरोसा जताया कि यह व्यापारिक स्थिति लंबी अवधि में अमेरिका के लिए अद्भुत तरीके से काम करेगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि साल के अंत तक या शायद उससे पहले देश के पास ऐसा समझौता होगा जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी।
'यूरोपीय संघ ने अमेरिका के साथ नहीं किया निष्पक्ष व्यवहार'
राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार स्थिति पर भी बात की और दावा किया कि यूरोपीय संघ ने अमेरिका के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया। ट्रंप ने यूरोपीय संघ के साथ बेहतर शर्तों पर बातचीत का संकेत देते हुए कहा, 'हर किसी के साथ एक समझौता किया जाएगा और वे निष्पक्ष समझौते होंगे...वे अमेरिका के साथ निष्पक्ष नहीं थे। वे हमें चूस रहे थे और ऐसा नहीं हो सकता... लोगों ने हमारे देश का फायदा उठाया और हमें दशकों तक धोखा दिया।'
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.