फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China faces criticism in United Nations over Uighur muslims detention

संयुक्त राष्ट्र परिषद की चर्चा में उठा उइगर मुस्लिमों का मुद्दा, चीन की हुई कड़ी आलोचना

Wed, 07 Nov 2018 01:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
China faces criticism in United Nations over Uighur muslims detention
उइगर मुस्लिम - फोटो : ANI

चीन में शी जिनपिंग सरकार भले ही मुस्लिमों को हिरासत में लेकर उनके विचार परिवर्तन के आरोपों को नकार रही हो, लेकिन अब पश्चिमी चीन में सैकड़ों उइगर मुस्लिमों को एक ट्रेनिंग कैंप में हिरासत में लिया गया है। अपने इस कदम के लिए चीन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को हुई संयक्त राष्ट्र की समीक्षा में मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर चीन की आलोचना की गई है।

विज्ञापन


दुनिया के कई देशों ने उइगरों की सामूहिक हिरासत और नागरिक स्वतंत्रता के खिलाफ कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है। जिनेवा में हुई  संयुक्त राष्ट्र परिषद की चर्चा के दौरान कई देशों ने इस मुद्दे पर नाराजगी दिखाई। वहीं चर्चा के दौरान करीब 500 लोगों ने संयुक्त राष्ट्र के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लिए हुए थे, जिनपर लिखा था, 'चीन, उइगरों का नरसंहार रोको' और 'तिब्बत मर रहा है, चीन झूठ बोल रहा है।'  
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि करीब 10 लाख उइगर और अन्य अल्पसंख्यक मुस्लिमों को हिरासत में लिया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक मुस्लिमों को दाढ़ी रखने और हिजाब पहनने के कारण बिना वजह हिरासत में लिया गया है। बता दें कि ‘यूनीवर्सल पिरियोडिक रीव्यू’ में सभी 193 देशों को हर चार साल पर जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed