{"_id":"5f8a06c88ebc3e9bf228cc61","slug":"china-defends-confucian-institutions-amid-conflict-with-united-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से तनातनी के बीच चीन ने किया कन्फ्यूशियस संस्थानों का बचाव ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका से तनातनी के बीच चीन ने किया कन्फ्यूशियस संस्थानों का बचाव
Sat, 17 Oct 2020 02:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
america, China
- फोटो : फाइल फोटो
अमेरिका से तनातनी के बीच चीन ने शुक्रवार को अपने कन्फ्यूशियस संस्थानों का बचाव किया। ट्रंप प्रशासन के राजनीतिक हमलों के बाद चीन ने कन्फ्यूशियस संस्थानों को सांस्कृतिक और भाषा विनिमय के राजनीतिक सूत्रधार के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन
संघीय अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन ने पिछले सप्ताह अमेरिकी स्कूलों और कॉलेजों से चीनी भाषा सिखाने या चीनी संस्कृति सिखाने वाले इन संस्थानों से अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चीनी भाषा या चीनी संस्कृति से देश पर घातक प्रभाव डाल सकते हैं।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कन्फ्यूशियस संस्थान विवाद पर राज्य के सचिव माइक पोम्पियो और अमेरिकी राजनेताओं पर वैचारिक पूर्वाग्रह और व्यक्तिगत राजनीतिक हितों से हटकर काम करने और चीन और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान और सहयोग को जानबूझकर कम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन