फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Cyberspace Administration Moves To Regulate Digital Presence Of Popular Celebrities Latest News Update

चीन: मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता को कम करने की योजना, तैयार की जा रही ऐसे लोगों की सूची

Sat, 18 Dec 2021 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 18 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

इससे पहले सीएसी ने बीते 23 नवंबर को चीन में सेलिब्रिटी फैन कल्चर की निगरानी और रेगुलेशन की आधिकारिक घोषणा की थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि मशहूर हस्तियों को सार्वजनिक दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
China Cyberspace Administration Moves To Regulate Digital Presence Of Popular Celebrities Latest News Update
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के साइबरस्पेस प्रशासन (सीएसी) ने एक नया अभियान शुरू किया है। इसके जरिए मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता को कम करने की योजना बनाई जा रही है। इस अभियान का मकसद इंटरनेट पर मशहूर हस्तियों की व्यक्तिगत जानकारी और सोशल मीडिया साइटों पर उनकी मौजूदगी को कम करना है। हालांकि, चीन का कहना है कि इसका मकसद मशहूर हस्तियों को अफवाहें फैलाने और गलत जानकारी देने से रोकना है। 

विज्ञापन


इससे पहले सीएसी ने बीते 23 नवंबर को चीन में सेलिब्रिटी फैन कल्चर की निगरानी और रेगुलेशन की आधिकारिक घोषणा की थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मशहूर हस्तियों को सार्वजनिक दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। 'द जिनेवा डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसी के अधिकारियों ने एलान किया कि वे उन मशहूर हस्तियों की एक सूची तैयार करेंगे, जो पैसे के बल पर और प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन


सीएसी की ओर से इस अभियान की घोषणा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा देश के विकासशील मनोरंजन उद्योग और सेलिब्रिटी घोटालों पर चिंता व्यक्त करने के बाद हुई। सीएसी के एलान के साथ ही इंटरनेट के सभी सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों से लोकप्रिय अभिनेत्री झाओ वेई को नादारद होते हुए देखा। हालांकि, चीनी अधिकारियों ने झाओ को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कोई ठोस तर्क नहीं दिया, लेकिन सरकारी मीडिया ने कहा कि पिछले एक साल में अभिनेत्री के विभिन्न घोटाले इसकी वजह हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed