फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China calls border dispute with India a bilateral issue

भारत-अमेरिका डील से भड़का चीन, सीमा विवाद को बताया द्विपक्षीय मुद्दा

Thu, 29 Oct 2020 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , बीजिंग
एजेंसी , बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
China calls border dispute with India a bilateral issue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

चीन ने भारत के साथ सीमा विवाद को द्विपक्षीय मुद्दा बताते हुए अमेरिका पर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व थोपने का आरोप लगाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को कहा, अमेरिका को अपनी हिंद-प्रशांत रणनीति को रोकना चाहिए। चीन और भारत के बीच सीमा संबंधी मुद्दा दो देशों के बीच का मामला है। सीमा पर स्थिति अब सामान्य तौर पर स्थिर है और दोनों पक्ष प्रासंगिक मुद्दों का वार्ता व चर्चा के जरिये समाधान कर रहे हैं।

विज्ञापन


वांग ने अमेरिका की हिंद-प्रशांत नीति की निंदा करते हुए कहा, अमेरिका द्वारा प्रस्तावित हिंद-प्रशांत रणनीति गुजर चुकी शीतयुद्ध मानसिकता और टकराव व भू राजनीतिक खेल का प्रचार कर रही है। यह अमेरिका का प्रभुत्व थोपने पर केंद्रित है और क्षेत्र के साझा हितों के विपरीत है। हम अमेरिका से इसे रोकने का आग्रह करते हैं। क्षेत्रीय विकास के लिए कोई भी अवधारणा शांतिपूर्ण विकास व सभी को लाभ देने वाले सहयोग वाली होनी चाहिए। 
विज्ञापन


चीन का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली की संप्रभुता के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed