{"_id":"5e8325618ebc3e76a30662ee","slug":"china-bushfire-fire-is-reported-in-sichuan-province-19-people-killed-army-deployed-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में जंगल में लगी भयानक आग, 19 लोगों की मौत, मदद के लिए सेना को लगाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में जंगल में लगी भयानक आग, 19 लोगों की मौत, मदद के लिए सेना को लगाया गया
Tue, 31 Mar 2020 04:41 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
चीन के जंगलों में लगी आग
- फोटो : Twitter
दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में जंगल में आग लगने की वजह से दमकल के 18 कर्मचारियों समेत कुल 19 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को कहा कि एक स्थानीय खेत में सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे आग लगी जो तेज हवाओं के कारण नजदीकी पर्वतों पर तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
मारे गए लोगों में दमकल के 18 कर्मियों के अलावा एक स्थानीय खेतिहार श्रमिक था जो दमकलकर्मियों की मदद कर रहा था। हवा की दिशा में अचानक आए बदलाव से वे आग के बीच फंस गए।
विज्ञापन
लोगों को वहां से निकालने का काम जारी है और 300 से अधिक दमकल कर्मियों तथा 700 सैनिकों को मदद के लिए भेजा गया है। इस बीच चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
नानजिंग की काउंटी सरकार के अनुसार आग पर सोमवार की रात 11 बजकर 34 मिनट पर काबू पाया गया। रविवार को लगी आग 90 हेक्टेयर से अधिक भाग में फैल गई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।