फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China blasts a dam to release flood waters in Anhui Province

बाढ़ के कहर से परेशान चीन, पानी छोड़ने के लिए बांध को विस्फोटक से ध्वस्त किया

Sun, 19 Jul 2020 05:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
China blasts a dam to release flood waters in Anhui Province
चीन में बाढ़ - फोटो : twitter.com/XHNews

चीन के कुछ इलाके इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में चीन ने अन्हुई प्रांत में बाढ़ का पानी छोड़ने के लिए एक नदी पर स्थित बांध को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि चीन में बाढ़ के चलते अभी तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो हो चुकी है और 3.8 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। चीन के 27 प्रांतों में लोगों को इस आपदा का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें जिग्यांशी, हुबेई, हुन्नान और अन्हुई बुरी तरह प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया है कि चीन ने रविवार को अन्हुई प्रांत में कूहे नदी पर स्थित बांध को विस्फोटकों से ध्वस्त कर दिया। यह नदी यांग्त्जी नदी की सहायक है। इस बांध को नदी घाटी में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ध्वस्त किया गया है। बता दें कि इस साल हुई मूसलाधार बारिश के चलते चीन की  यांग्त्जी समेत कई नदियों का जलस्तर सामान्य से कहीं अधिक हो गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले यांग्त्जी नदी पर स्थित दि थ्री गोरजेस डैम के तीन फ्लडगेट खोले गए थे। दुनिया के सबसे बड़े इस बांध पर पानी का स्तर बाढ़ के स्तर से 15 मीटर ऊपर पहुंच गया था। रविवार को चीन की राष्ट्रीय वेधशाला (ऑब्जरवेटरी) ने बारिश को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी कर दिया, क्योंकि आने वाले दिनों में भी देश में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि रविवार की सुबह से सोमवार की सुबह तक तिब्बत, युन्नान, गुईझोउ और गुआंगशी समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश और तूफान आने का पूर्वानुमान है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि जिलिन, लिआओनिंग और अन्हुई के कुछ इलाकों में रोजाना 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश का सामना करेंगे। इनमें से कुछ इलाकों में तूफान और तेज हवाओं के साथ प्रतिघंटे 70 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।


इसके साथ ही केंद्र ने देश के दक्षिणी इलाकों जैसे शिनजियांग, अंदरूनी मंगोलिया और सिचुआन में बढ़ते तापमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया। केंद्र ने कहा है कि झेजियांग, फुजियान, जियांग्शी, गुआंगडोंग, गुआंगशी, हैनान और शिनजियांग में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। केंद्र ने इन क्षेत्रों का औसत तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed