फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China beautiful governor jailed over affairs with many subordinates corruption news in hindi

China: चीन की 'ब्यूटीफुल गवर्नर' को 13 साल की सजा और लाखों का जुर्माना, 58 पुरुषों के साथ संबंध बनाने का आरोप

Sat, 21 Sep 2024 12:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 21 Sep 2024 12:02 PM IST
सार

डॉक्यूमेंटरी में एक व्यापारी ने बताया था कि झोंग उन कंपनियों को नजरअंदाज करती है, जिसके साथ उनका व्यक्तिगत संबंध न हो। पिछले साल अप्रैल में गुइझोउ प्रांतीय अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण समिति ने बताया कि झोंग पर गंभीर अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघन का संदेह है।

विज्ञापन
China beautiful governor jailed over affairs with many subordinates corruption news in hindi
झोंग यांग - फोटो : X/SPREX64

विस्तार

दक्षिणी-पश्चिम चीन की एक महिला को कदाचार के लिए 13 साल की सजा और एक मिलियन युआन यानी की 183000 अमेरिकी डॉलर (15276922.35 रुपये) जुर्माना लगाया गया है। महिला की खूबसूरती के कारण उसे ब्लूटीफुल गवर्नर (सुंदर राज्पाल) के नाम से भी जाना जाता है। उसकी पहचान झोंग यांग के तौर पर की गई है। 52 वर्षीय झोंग पर 58 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। वह पुरुषों से इसके लिए रिश्वत के तौर पर 60 मिलियन युआन लेती थी। 
विज्ञापन


58 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप
झोंग गुइझोउ प्रांत के कियानान में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के गवर्नर और उप सचिव के रूप में काम कर चुकी है। उन्होंने इतिहास में स्नातक करने के बाद 1994 में पार्टी में शामिल हो गई थी। झोंग को फल और कृषि संघ शुरू करने के लिए जाना जाता है. जिसका उद्देश्य किसानों और जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता करना था। जनवरी में गुइझोऊ रेडियो और टेलीविजन पर प्रसारित एक डॉक्यूमेंटरी में झोंग के विवादों का खुलासा हुआ। इसमें बताया गया कि झोंक रिश्वत लेती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कंपनियों को आकर्षक अनुबंध दिलाने के लिए भी किया। इसमें एक व्यापारी के लिए हाई-टेक औद्योगिक संपत्ति में 170,000 वर्ग मीटर भूमि के विकास को मंजूरी देना शामिल था। बताया जा रहा है कि झोंग का व्यापारी के साथ घनिष्ठ संबंध था। व्यापारी ने बाद में जमीन को रियल एस्टेट विकास के लिए परिवर्तित कर दिया था, जिससे झोंग को बहुत लाभ हुआ।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंटरी में एक व्यापारी ने बताया था कि झोंग उन कंपनियों को नजरअंदाज करती है, जिसके साथ उनका व्यक्तिगत संबंध न हो। पिछले साल अप्रैल में गुइझोउ प्रांतीय अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण समिति ने बताया कि झोंग पर गंभीर अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघन का संदेह है। इसके साथ ही झोंग पर 58 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने का भी आरोप है। वह ओवर टाइम और बिजनेस ट्रिप के बहाने पुरुषों के साथ समय बिताती थी। अप्रैल 2023 में उसे गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में उन्हें पद से हटा दिया गया था। उन्होंने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में भी अपना पद खो दिया। डॉक्यूमेंटरी में झोंग ने अपने काम पर दुख जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed