{"_id":"5e82d0108ebc3e728d3a8c62","slug":"china-at-least-19-people-including-18-firefighters-were-killed-while-battling-forest-fire-in-sichuan-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: जगंल में लगी आग, 19 दमकलकर्मियों सहित एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: जगंल में लगी आग, 19 दमकलकर्मियों सहित एक की मौत
Tue, 31 Mar 2020 10:37 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
जंगलों में आग (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते हुए 18 दमकलकर्मियों सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को राज्य संचालित मीडिया ने दी। यह आग सोमवार को दोपहर 3.51 मिनट पर स्थानीय फार्म में लगी।
विज्ञापन
यह आग तेज हवाओं के कारण जल्द ही पास के पहाड़ों में फैल गई। आग में मरने वाले लोगों में 18 दमकर्मी और स्थानीय फॉरेस्ट फार्म वर्कर शामिल है जिसने दमकलकर्मियों के लिए रास्ता बनाया। रिपोर्ट का कहना है कि हवा की दिशा में अचानक आए बदलाव के कारण वह आग में फंस गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट का कहना है कि 300 से अधिक पेशेवर दमकलकर्मियों और 700 सेना के सिपाहियों को मदद के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लगभग एक साल पहले इसी प्रांत के सिचुआन प्रांत में सुदूर पहाड़ों में एक बड़ी जंगल की आग से जूझते हुए 27 दमकलकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन