{"_id":"5ee8f7cb8ebc3e42ca7a5061","slug":"china-as-coronavirus-returns-beijingers-face-disruption-anxiety","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में बढ़े कोरोना के मामलों ने बढ़ाई दूसरी लहर की चिंता, बीजिंग की स्थिति गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में बढ़े कोरोना के मामलों ने बढ़ाई दूसरी लहर की चिंता, बीजिंग की स्थिति गंभीर
Tue, 16 Jun 2020 10:19 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। अधिकारियों ने शिनफादी बाजार के पास के आवासीय इलाकों को सील कर दिया है। चीन में दोबारा बढ़ते कोरोना के संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है, लोगों में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर भय पैदा होने लगा है।
बीजिंग में अभी कुछ दिन पहले ही पार्क, मॉल्स धीरे-धीरे खुल रहे थे, लेकिन अब ये एकबार फिर से बंद होने लगे हैं। यहां कोविड-19 के मामले बढ़कर 106 हो गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को महानगर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी और साथ ही कहा कि चीन की राजधानी में स्थिति काफी विकट है।
अधिकारियों ने संक्रमण को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं और करीब 90 हजार लोगों की जांच जारी है। इसके अलावा जहां से नए संक्रमण की खबर है वहां के थोक बाजार में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। कंपनियां एक बार फिर से अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सलाह देने लगी हैं।
विज्ञापन
बीजिंग महानगर के प्रवक्ता शू हेजियान ने कहा कि पिछले 22 घंटे में 27 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़े उपाय लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में शिनफादी थोक बाजार में कोरोना वायरस फैलने के बाद नए मामलों की संख्या 106 हो गई है।
कोरोना वायरस बीते दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था। अब माना जा रहा है कि इसके संक्रमण की दूसरी लहर भी शुरू हो सकती है। इसने उन देशों सहित पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है