{"_id":"5ea3dbea258c4e00052f12c2","slug":"china-approves-third-covid-19-vaccine-for-clinical-trials-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन को दी मंजूरी
Sat, 25 Apr 2020 12:12 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने कोरोना वायरस के अपने तीसरे टीके के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। यहां कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 82,816 हो गई है। चीन ने कोरोना वायरस के तीन टीकों के क्लिनिकल परीक्षण को मंजूरी दी है जिनमें एक को चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने विकसित किया है।
विज्ञापन
सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायलॉजिकल प्रोडक्ट्स ने चाइना नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप (सिनोफार्म) के तहत विकसित अपने टीके का और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) ने अपने वैक्सीन का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डब्ल्यूआईवी पिछले दिनों उस समय विवाद में रहा था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि वहां से कोरोना वायरस पनपा होगा। अमेरिका ने इस मामले में जांच की मांग की थी। डब्ल्यूआईवी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि ये पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
चीन की फार्मास्युटिकल कंपनी सिनोफार्म ने कहा कि क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण में 23 अप्रैल तक तीन अलग-अलग आयुवर्गों के कुल 96 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक टीके के परिणाम सुरक्षित रहे हैं और जिन लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है, उन्हें निगरानी में रखा गया है।