फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China appoints new PLA Army commander for India border during India China dispute

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच चीन ने नियंत्रण रेखा पर नए कमांडर की तैनाती की

Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
China appoints new PLA Army commander for India border during India China dispute
चीन की सेना (फाइल फोटो)

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के मध्य चल रहे तनाव के बीच चीन ने भारतीय सीमा पर नए कमांडर की नियुक्ति की है। इस नई नियुक्ति की पुष्टि एक जून को हुई थी, जिसके मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल शू किलियांग को पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) के पश्चिमी थिएटर कमांड ग्राउंड फोर्स का नया कमांडर बनाया गया है। 

विज्ञापन


यह कमांड भारतीय सीमा को लेकर जिम्मेदार होगी और यह चीन की पांच थिएटर कमांड में सबसे बड़ी है। विवाद के बीच लेफ्टिनेंट जनरल किलियांग की इस नियुक्ति को चीन की रणनीतिक चाल माना जा रहा है क्योंकि वह पहले इसी पद पर पूर्वी थिएटर कमांड में तैनात थे। बता दें कि मई की शुरुआत से ही भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव के हालात बने हुए हैं। 

विज्ञापन

जारी है दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव

बता दें कि लद्दाख में चीन के साथ सटी भारतीय सीमा पर तनाव जारी है। दोनों पक्षों ने यहां जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। इस विवाद को लेकर चीन का विदेश मंत्रालय कह चुका है कि भारतीय सीमा पर हालात कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण में हैं। बयान में यह भी कहा गया था कि दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श करके मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन को है भारत के सड़क निर्माण पर आपत्ति

दरअसल, चीन ने लद्दाख में अक्साई चिन की गलवां घाटी में भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। इसे लेकर भारत ने स्पष्ट किया है वह किसी भी आक्रामक रवैये के आगे झुकने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed