फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China allows World Health Organization team to conduct a thorough investigation in Wuhan

चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को वुहान में पूरी तरह से छानबीन करने की अनुमति दी

Sat, 06 Feb 2021 07:26 AM IST
Kuldeep Singh एपी, वुहान
एपी, वुहान Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
China allows World Health Organization team to conduct a thorough investigation in Wuhan
विश्व स्वास्थ्य संगठन

चीन के वुहान में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच कर रही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम के एक सदस्य ने बताया कि चीन ने उन्हें हर स्थान पर जाने और हर उस कर्मी से मिलने की अनुमति दे दी जिसका उन्होंने आग्रह किया था।

विज्ञापन


पीटर डेसजक ने एसोसिएटेड प्रेस को शुक्रवार को बताया कि टीम के सदस्यों ने अपनी जांच में शामिल करने के लिए स्थानों और लोगों की एक सूची दी थी जिसपर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में जन्मे प्राणी विज्ञानी डेसजक ने कहा, हमसे पूछा गया था कि हम कहां जाना चाहते हैं। हमने अपनी एक सूची दी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। वह अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के एनजीओ 'इको हेल्थ अलांय' के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम ने स्थलों का दौरा पूरा कर लिया है और अगले कुछ दिन डेटा को खंगालेंगे और चीन के विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करेंगे और बुधवार को अपनी रवानगी से पहले एक समाचार ब्रीफिंग में अपनी पड़ताल का सारांश पेश करेंगे।


डेसजक ने कहा, मैं यह नहीं बता सकता हूं कि हमें क्या मिला है क्योंकि हम उस समय पर हैं जहां टीमें अलग-अलग रास्ते, विभिन्न मुद्दों को देखते हुए एक साथ आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed