फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: After a year two deaths due to corona for the first time Know World Corona Latest Update

चीन: एक साल बाद कोरोना से पहली बार दो मौतें, दोनों मृतक बुजुर्ग, एक ने नहीं लगवाया था टीका

Sat, 19 Mar 2022 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

चीन ने इस साल के मार्च की शुरुआत में 29,000 से अधिक कोरोना के मामलों की सूचना दी थी। इसी वजह से लाखों लोगों का कोरोना परीक्षण जारी है। ये हालात तब हैं जब चीन में शून्य कोविड नीति जारी है। जानें दुनिया के अन्य देशों में कोरोना के हालात...

विज्ञापन
China: After a year two deaths due to corona for the first time Know World Corona Latest Update
चीन में कोरोना फिर से लौटा (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना मामलों की वृद्धि के बीच चीन में शनिवार को दो लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। जनवरी 2021 के बाद से चीन में दर्ज मृतक संख्या में पहली बार मौतें रिकॉर्ड हुई हैं। चीन दो साल बाद अपने सबसे खराब कोरोना के हालात से जूझ रहा है। इन दिनों चीन में पाए जा रहे कोरोना के मामले ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं। 

विज्ञापन


चीन के उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में दो लोगों की कोरोना से हुई मौतों होने के साथ ही देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 4,638 हो गई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है वो दोनों ही बुजुर्ग थे और इनमें से एक को कोरोना टीका नहीं लगाया गया था। शनिवार को चीन में 2,157 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से अधिकांश मामले जिलिन प्रांत से आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिलिन प्रांत ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें लोगों को सीमाओं के पार यात्रा करने के लिए पुलिस से अनुमति की आवश्यकता होगी। चीन ने इस साल के मार्च की शुरुआत में 29,000 से अधिक कोरोना के मामलों की सूचना दी थी। इसी वजह से लाखों लोगों का कोरोना परीक्षण जारी है। ये हालात तब हैं जब चीन में शून्य कोविड नीति जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व में पिछले सप्ताह के मुकाबले 12 फीसदी बढ़े नए केस
फ्रांस प्रेस एजेंसी के आंकड़ों पर गौर करें तो दुनियाभर में कोरोना के दैनिक औसत मामलों में पिछले सप्ताह के मुकाबले 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। यानी नए मामले बढ़कर 18 लाख हो गए हैं। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि महामारी का अंत अभी बहुत दूर है।

इटली और ब्रिटेन में 42 फीसदी की वृद्धि
इस सप्ताह फ्रांस में कोरोना मामले 35 फीसदी बढ़े हैं। वहीं, इटली और ब्रिटेन में 42 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ इस बात पर विचार कर रहा है कि कोरोना संकट कैसे दूर किया जाए। ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी ने कहा कि यहां रोजाना के संक्रमण में और वृद्धि देखी जा सकती है।


कनाडा में बूस्टर डोज पर जोर
कनाडा ने भी कोरोना नियमों में छूट देने के बाद अधिक लोगों को बूस्टर शॉट लेने को कहा है। यहां बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज देने पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। कनाडा की चीफ पब्लिक हेल्थ ऑफिसर थेरेसा टैम ने बताया कि हम अनिश्चितता के दौर में हैं। वायरस अभी भी खुद को विकसित कर रहा है। इसलिए वैक्सीन के साथ अप टु डेट होना और मास्क पहनना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed