फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   children sprout hair on whole body in Spain due to wrong medicine

स्पेन: गलत दवाई देने के कारण करीब 20 बच्चों के पूरे शरीर पर उग आए बाल

Wed, 02 Dec 2020 08:24 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Dec 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
children sprout hair on whole body in Spain due to wrong medicine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

पेट में गड़बड़ी के लिए गलत दवाई दिए जाने का अंजाम स्पेन के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। गलत दवाई दिए जाने के बाद स्पेन के करीब 20 बच्चों के पूरे शरीर पर बाल उग आए हैं। जानकारी के अनुसार इन बच्चों को गलती से बाल उगाने वाली दवा मिनॉक्सिडिल दे दी गई थी, जिसके बाद ऐसा हुआ।

विज्ञापन


यह घटना उत्तरी स्पेन के कैंटाब्रिया में टोरेलवेगा शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने स्वीकार किया कि बच्चों के एक समूह को पेट की समस्या में दी जाने वाली ओमेप्राजोल के स्थान पर गलती से मिनॉक्सिडिल दे दी गई। इस दवा का इस्तेमाल बाल उगाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन



गलत लेबल वाली सिरप को ग्रानाडा, कैंटाब्रिया और वैलेंशिया में भेजा गया था जहां केमिस्ट ने इसे रिफ्लक्स का इलाज करने के लिए एक फॉर्मूला में मिला दिया। घटना से गुस्साए अभिभावकों ने सार्वजनिक मंच पर यह बात रखी और बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि करीब 20 बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वैलेंशिया में भी ऐसी घटना होने के संदेह में जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि यह चिकित्सकीय गलती करीब दो साल पहले हुई थी, जिसके बाद कुछ परिवारों ने बच्चों के ठीक होने के स्थान पर उनके पूरे शरीर पर बाल उगते जा रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों ने इसे लेकर मुआवजे की मांग भी उठाई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अधिकारियों को इस गलती का पता पिछले साल जुलाई में चला था जब कुछ परिवारों ने अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेबल में गलती जानने, जहां यह गलती हुई उस लैब को बंद करने और उक्त दवा को वापस बुलाने में अधिकारियों को दो महीने में चल पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed