फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Children Exploitation on Instagram, despite knowing it, former Meta employee revealed in front of US Senate

Instagram: इंस्टाग्राम पर बच्चों का शोषण, जानकर भी अनजान बनी मेटा पूर्व कर्मी का अमेरिकी सीनेट के सामने खुलासा

Thu, 09 Nov 2023 07:27 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 07:27 AM IST
सार

पूर्व कर्मचारी अर्तुरो बेजर साल 2019 से 2021 तक इंस्टाग्राम पर यूजर्स की देख-रेख के लिए काम कर रहे थे। 2009 से 2015 तक फेसबुक के उत्पाद व देखरेख टीम के निदेशक भी थे।

विज्ञापन
Children Exploitation on Instagram, despite knowing it, former Meta employee revealed in front of US Senate
Instagram - फोटो : iStock

विस्तार

इंस्टाग्राम पर बच्चों को सताया जा रहा है। 13 से 15 साल के किशोरों के यौन शोषण के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी मेटा के पूर्व कर्मचारी ने अमेरिकी सीनेट में शपथ लेकर यह बयान दिया। कहा, इंस्टा की मालिकाना कंपनी मेटा इनके बारे में भली-भांति जानती है, लेकिन जानबूझकर कोई सुधार नहीं कर रही। वह बच्चों को हो रहा नुकसान रोकने में जानबूझ कर विफल हो रही है।

विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी अर्तुरो बेजर साल 2019 से 2021 तक इंस्टाग्राम पर यूजर्स की देख-रेख के लिए काम कर रहे थे। 2009 से 2015 तक फेसबुक के उत्पाद व देखरेख टीम के निदेशक भी थे। उन्होंने अपने बयान सीनेट की न्यायिक सह-समिति को दिए जो निजता, तकनीक व कानून पर बनी है और सोशल मीडिया के किशोरों की मानसिक सेहत पर असर के मामले की सुनवाई कर रही है। संसद में दोनों दलों के सांसद कानून बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे माता-पिता अपने बच्चों को ऑनलाइन शोषण से सुरक्षित रख सकें और सोशल मीडिया कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव करें।
विज्ञापन


अंदरूनी सर्वे व ईमेल के दिए साक्ष्य
बेजर ने 2021 के एक ईमेल को साक्ष्य के रूप में पेश किया।
इसमें उन्होंने जकरबर्ग व अन्य अधिकारियों को कहा था कि इंस्टाग्राम के अंदरुनी सर्वे पिछले 7 दिनों में 51 फीसदी यूजर्स के खराब व खतरनाक चीजों से गुजरने की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 24.4 प्रतिशत यूजर्स बच्चे हैं, जिनकी उम्र 13 ये 15 साल थी। उन्हें इंस्टा पर यौन गतिविधियों व सामग्री के जरिये सताया जा रहा था।
13 से 15 साल के 13 फीसदी बच्चों ने सर्वे में अपने साथ हुए शोषण का शिकार बनाने के प्रयासों की जानकारी दी है।

खत्म नहीं करना चाहते समस्या
बेजर के मुताबिक, समय आ चुका है कि लोग व माता-पिता समझ जाएं कि मेटा के उत्पाद किस स्तर के खतरे पैदा कर रहे हैं। यह भी बताया कि वह मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर मिलते थे लेकिन वे सभी समस्या को खत्म करना नहीं चाहते।

मेरी 16 साल की बेटी तक परेशान
अपनी 16 साल की बेटी का उदाहरण देकर बेजर ने कहा कि वह भी इंस्टा पर अनुचित टिप्पणियों व अश्लील तस्वीरों से गुजर रही है। उसे प्लेटफॉर्म ने ऐसा कोई रास्ता ही नहीं दिया है कि वह कंपनी को इनके बारे में बताए और खुद को सुरक्षित करे।


मेटा का रटा-रटाया बयान:
सुनवाई पर मेटा ने कहा, वह किशोरों के लिए अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बेजर की ओर से जिन सर्वे का हवाला देकर विकट हालात सामने रखे गए, उन्हीं के जरिये मेटा ने अपनी ओर से किए गए उपायों को बताया। साथ ही कहा, यह काम लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed