फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chief of Naval Staff Admiral Dinesh Tripathi Sing a song yeh dosti hum nahi todenge during AIKEYME2025

Video: 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...', नौसेना प्रमुख ने गाया गाना, तंजानिया के रक्षा प्रमुख ने भी दिया साथ

Tue, 15 Apr 2025 10:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

अफ्रीकी देश तंजानिया और भारत के बीच छह दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास- AIKEYME चल रहा है। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद हैं। यह संयुक्त युद्धाभ्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'महासागर' के मुताबिक किया जा रहा है। इससे अफ्रीकी देशों और भारत के बीच सहयोग मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Chief of Naval Staff Admiral Dinesh Tripathi Sing a song yeh dosti hum nahi todenge during AIKEYME2025
नौसेना प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी शनिवार से तंजानिया की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। एडमिरल त्रिपाठी भारत और कई अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के बीच होने वाले एक बड़े युद्धाभ्यास- AIKEYME के गवाह बन रहे हैं। भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स तंजानिया के दार-एस-सलाम में ‘अफ्रीका इंडिया की मैरीटाइम एंगेजमेंट’ (एआईकेईवाईएमई) नाम के नौसेना अभ्यास की सह-मेजबान हैं। इसका मुख्य उद्देश्य भारत और कई अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के बीच होने वाले विशाल युद्धाभ्यास एआईकेईवाईएमई को अवलोकन एवं समीक्षा करना है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों देश के सैन्य अधिकारी एक गाने के जरिए आपसी रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान कर रहे हैं। दोनों मिलकर 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाना गाया।  वीडियो में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और तंजानिया के रक्षा प्रमुख जनरल जॉन जैकब मकुंडा ने AIKEYME2025 के दौरान 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का वादा दोहराया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका शिरकत कर रहे
इस युद्धाभ्यास का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक दक्षिण के साथ सहयोग को लेकर विजन महासागर को लेकर किया जा रहा है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेगी। अभ्यास में भारत और तंजानिया के अलावा सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाएं भी हिस्सा ले रही हैं।


भारत के सहयोग के लिए पीएम मोदी का 'महासागर' दृष्टिकोण

भारत और अफ्रीका लंबे समय से समुद्री सुरक्षा खतरों जैसे समुद्री डकैती, तस्करी, अवैध गतिविधियों और अनियमित मछली पकड़ने से निपटने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान और निगरानी के जरिये सहयोग कर रहे हैं। पिछले महीने मॉरीशस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के सहयोग के लिए महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ एक्रॉस रीजन) दृष्टि की घोषणा की थी।

16 अप्रैल तक तंजानिया दौरे पर रहेंगे एडमिरल
भारतीय नौसेना ने बताया कि एडमिरल त्रिपाठी 12 से 16 अप्रैल तक तंजानिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। नौसेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, यह यात्रा भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के भारत के संकल्प को रेखांकित करती है। यह दौरा भारत की समुद्री कूटनीति को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed