फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chief Financial Officer of chinese company Huawei arrested in Canada

हुवाई की सीएफओ कनाडा में गिरफ्तार, चीन ने की तुरंत रिहाई की मांग

Thu, 06 Dec 2018 09:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Financial Officer of chinese company Huawei arrested in Canada
मेंग वानझू

चीन की ग्लोबल टेलिकम्युनिकेशंस कंपनी हुवाई की मुख्य वित्तीय अधिकारी को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा उन्हें शुक्रवार को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा। चीन ने इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और तुरंत उनकी रिहाई की मांग की है। मेंग वानझू को इसलिए कैद किया गया क्योंकि अमेरिका उनके खिलाफ संदिग्ध ईरानी प्रतिबंधों की जांच कर रहा था। 

विज्ञापन


कंपनी अमेरीका के खुफिया अधिकारियों के रडार पर थी और उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। कनाडा के न्याय मंत्रालय का कहना है, 'मेंग को 1 दिसंबर को वेंकुलर में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है और उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।' मंत्रालय का कहना है कि वह इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं क्योंकि मेंग ने इसके प्रकाशन पर प्रतिंबध की मांग की है। 
विज्ञापन


मेंग हुवाई के संस्थापक रेन झेंगफई की बेटी और चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्व इंजीनियर हैं। वाल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विभाग ने अप्रैल में हुवाई के खिलाफ ईरान प्रतिबंधों के संदिग्ध उल्लंघन को लेकर जांच शुरू की थी। वहीं चीन की ओटावा में स्थित दूतावास ने मेंग की तुरंत रिहाई की मांग की है। राजनायिक मिशन ने एक बयान में कहा, चीनी पक्ष दृढ़ता से इस तरह की कार्रवाई का विरोध करती है जो पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने कनाडा और अमेरिका के सामने विरोध जताया है और मेंग की तुरंत रिहाई के साथ ही उनकी निजी स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए कहा है। हुवाई का कहना है कि वह किसी भी तरह के अपराध से अंजान है और वह सभी काम कानून के दायरे में रहकर करता है। कंपनी ने कहा, 'उसे मेंग पर लगे आरोपों के खिलाफ बहुत कम जानकारी दी गई है और वह उनके द्वारा किए गए किसी भी अपराध से अंजान है।' हुवाई दुनिया की सबसे बड़ी टेलिकम्युनिकेशन के उपकरण और सेवा प्रदाता कंपनी है। वैश्विक तौर पर सफलता मिलने के बावजूद इसका अमेरिकी व्यवसाय परेशानियों वाला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed