{"_id":"68921dbaea46a204c7095649","slug":"chief-adviser-muhammad-yunus-says-bangladesh-parliamentary-election-will-be-held-in-february-next-year-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में होंगे आम चुनाव, अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में होंगे आम चुनाव, अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस का एलान
Tue, 05 Aug 2025 08:35 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:35 PM IST
सार
पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में राजनीतिक दल नए सिरे से आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने पहले अप्रैल 2026 में चुनाव कराने का एलान किया था। अब उन्होंने चुनाव को लेकर नई घोषणा की है।
विज्ञापन
मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार
- फोटो : X @ChiefAdviserGoB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि देश में आम चुनाव अगले साल फरवरी में होंगे।
पिछले वर्ष हुए आंदोलन की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्र के नाम संबोधन में मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार की ओर से मैं मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजूंगा। इसमें चुनाव आयोग से अनुरोध किया जाएगा कि वह आगामी रमजान से पहले फरवरी 2026 में राष्ट्रीय चुनाव कराए।
जुलाई 2024 में हुए जनविद्रोह के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इस जनविद्रोह में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। अंततः 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार गिर गई और वह भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार ने देश में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने का वादा किया था। पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में राजनीतिक दल नए सिरे से आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अप्रैल 2026 में चुनाव कराने की बात कही थी। पिछले दिनों बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने कहा था कि न्याय, सुधार और चुनाव से संबंधित चल रही सुधार गतिविधियों की समीक्षा के बाद मैं आज देशवासियों को घोषणा कर रहा हूं कि अगले राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे।
खालिदा जिया की पार्टी कर रही पहले चुनाव कराने की मांग
खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी और उसकी विचारधारा वाले अन्य दल मांग कर रहे हैं कि चुनाव दिसंबर तक हो जाएं। खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 28 मई को यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग को लेकर ढाका में एक विशाल रैली निकाली थी।
जुलाई में विद्रोह करने वाले नेताओं से बनी नई राजनीतिक पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी सुधारों के पूरा होने के बाद चुनाव कराने पर जोर दे रही है। जमात-ए-इस्लामी का भी शुरू में एनसीपी जैसा ही रुख था। पार्टी ने तब कहा था कि चुनाव रमजान से पहले फरवरी में हो सकते हैं। जमात के शीर्ष नेताओं ने कहा था कि चुनाव दिसंबर से अप्रैल के बीच हो सकते हैं। सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने 21 मई को कहा था कि राष्ट्रीय चुनाव इस साल दिसंबर तक हो जाने चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन