फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chicago shooting: Shooting in Chicago during funeral, 14 people severally injured

अमेरिका के शिकागो में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 घायल

Wed, 22 Jul 2020 08:26 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 22 Jul 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Chicago shooting: Shooting in Chicago during funeral, 14 people severally injured
शिकागो में गोलीबारी - फोटो : Twitter

अमेरिका के शिकागो में मंगलवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। शहर में मंगलवार रात एक अंतिम संस्कार के दौरान एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उप-अधीक्षक एरिक कार्टर ने कहा कि एक घर के बाहर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग विलाप कर रहे थे, तभी एक गुजरती एसयूवी से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। कार्टर ने कहा कि गोलीबारी से कई जगह आग लग गई। वहीं, एसयूवी आगे जाकर एक खंभे से टकरा गई और इसमें सवार आरोपी निकलकर भाग गए। 
विज्ञापन



कार्टर ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग इस घटना में घायल हुए हैं, वे सभी व्यस्क हैं। 

यह भी पढ़ें: जॉर्ज फ्लॉयड के साथ आखिरी 30 मिनट में क्या हुआ था?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने कहा कि घायलों को गंभीर अवस्था में शिकागो दमकल विभाग द्वारा पास के अस्पताल में ले जाया गया। दरअसल, इस गोलीबारी के पीछे की मुख्य वजह को लेकर बताया गया है, गृह विभाग द्वारा शहर में बढ़ रहे अपराधों से निपटने के लिए दर्जनों संघीय एजेंटों को तैनात करने की योजना है, जिससे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट ने मंगलवार को अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर अपराध से लड़ने के लिए संघीय एजेंटों के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग ने घटनास्थल से कुल 11 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई राउंड गोलियों की आवाज सुनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed