{"_id":"5d732fba8ebc3e93ac71fb4b","slug":"chandrayaan2-bhutan-pm-lotay-tshering-we-are-proud-of-india-and-its-isro-scientists","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 मिशन: भूटानी प्रधानमंत्री ने दी इसरो टीम को बधाई, कहा- साहस और हौसला काबिले तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चंद्रयान-2 मिशन: भूटानी प्रधानमंत्री ने दी इसरो टीम को बधाई, कहा- साहस और हौसला काबिले तारीफ
Sat, 07 Sep 2019 10:06 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिम्फू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिम्फू
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशेरिंग
- फोटो : Bhutan Times
चंद्रयान-2 मिशन को लेकर दुनिया भर से भारत के लिए प्रतिक्रियाएं आ रही है। दुनिया भर के देश भारत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पड़ोसी देश भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशिंग ने भी भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन को लेकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
पीएम लोटे टीशिंग ने चंद्रयान को लेकर कहा कि हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 की लैंडिंग में आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखी गईं लेकिन जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों ने साहस और कड़ी मेहनत दिखाई है वह ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
Bhutan PM Lotay Tshering:We are proud of India and its scientists today. #Chandrayaan2 saw some challenges last minute but courage and hard work you have shown are historical. Knowing Prime Minister Narendra Modi.I have no doubt he and his #ISRO team will make it happen one day pic.twitter.com/AA8B2vXx8o
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 7, 2019
उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भली-भांती जानता हूं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह और उनकी इसरी टीम एक दिन इस मिशन को पूरा कर दिखाएगी।
गौरतलब, भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान शुक्रवार देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।
