फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Case of death of Gujarati family: US court takes cognizance, human trafficking case start after three years

गुजराती परिवार की मौत का मामला: अमेरिका की अदालत ने लिया संज्ञान, ढाई साल बाद शुरू होगा मानव तस्करी का मुकदमा

Mon, 18 Nov 2024 03:49 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Mon, 18 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

अदालत में तीन साल बाद दो आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा चलेगा। अभियोजकों के मुताबिक आरोपी भारतीय नागरिक हर्ष कुमार रमन कुमार पटेल अवैध रूप से अप्रवासियों को सीमा पार कराता था। इसमें उसका साथी स्टीव शैंड मदद करता था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Case of death of Gujarati family: US court takes cognizance, human trafficking case start after three years
कनाडा अमेरिका सीमा पर जान गंवाने वाला गुजराती परिवार। (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका-कनाडा सीमा पर जनवरी 2022 में ठंड के चलते गुजराती परिवार के सदस्यों की मौत के मामले में अमेरिका की अदालत ने संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर अदालत में ढाई साल बाद दो आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा चलेगा। अभियोजकों के मुताबिक आरोपी भारतीय नागरिक हर्ष कुमार रमन कुमार पटेल अवैध रूप से अप्रवासियों को सीमा पार कराता था। इसमें उसका साथी स्टीव शैंड मदद करता था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


दरअसल जनवरी 2022 में कनाडा-अमेरिकी सीमा पर चार लोगों के शव मिले थे। पुलिस के मुताबिक, ये शव दो वयस्कों, एक किशोर व एक बच्चे का था। इनकी पहचान गुजराती भारतीय जगदीश पटेल, उनकी पत्नी वैशाली, 11 साल की बेटी विहांगी और तीन साल के बेटे धार्मिक के रूप में हुई थी। बताया गया  था कि कनाडा के मैनिटोबा में सीमा से महज 12 मीटर की दूरी पर चारों की मौत अत्यधिक ठंड से हुई थी। पुलिस ने इसे मानव तस्करी का मामला माना था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की, तो दो आरोपियों को पकड़ा था। इसमें से एक हर्ष कुमार पटेल था जो शिकागो से पकड़ा गया था। वह अवैध रूप से बिना दस्तावेज के लोगों को सीमा पार कराता था। उसका साथी स्टीव शैंड इसमें उसकी मदद करता था। दोनों ने 12 दिसंबर 2021 से लेकर 19 जनवरी 2022 तक तमाम लोगों को सीमा पार कराई थी। वह छात्र वीजा पर भारतीय नागरिकों को कनाडा लाते थे और यहां से अवैध रूप से उनका अमेरिका में प्रवेश कराते थे। पुलिस ने 19 जनवरी 2022 को ही शैंड को पकड़ लिया था, जब वह अमेरिका की सीमा के पास से 11 लोगों को एक 15 सीटर वैन में लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने ही बनाई थी योजना
हर्ष कुमार पटेल ने ही शैंड के साथ मिलकर लोंगो को मैनिटोबा से मिनेसोटा तक सीमा पार करने की योजना बनाई थी। पटेल ने ही यह तय किया था कि सीमा पार करने के लिए कहां और कब जाना है? साथ ही प्रवासियों की संख्या तय की। अब मामला अमेरिकी अदालत में पहुंचा है तो जांच तेज हो गई है। मामले में सुनवाई के दौरान उन लोगों को बुलाया जाएगा जो उस दिन सीमा पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed