फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Case has been registered against two canadian nationals of Indian origin for bitcoin fraud charges

बिटक्वाइन धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के दो कनाडाई नागरिकों पर मामला दर्ज

Fri, 23 Aug 2019 08:19 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Aug 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Case has been registered against two canadian nationals of Indian origin for bitcoin fraud charges
बिटक्वाइन (डेमो)

भारतीय मूल के दो कनाडाई नागरिकों के खिलाफ बिटक्वाइन धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किये गए हैं। आरोप है कि ये दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये लोगों से हजारों डॉलर मूल्य की आभासी मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) अपने खातों में भेजते थे।

विज्ञापन


करणजीत सिंह खटकर (23) और जगरूप सिंह खटकर (24) सरी काउंटी के रहने वाले हैं। दोनों को धनशोधन, फर्जीवाड़ा और चोरी के आरोप में सजा हो सकती है। दोनों के खिलाफ ओरेगॉन की एक महिला को धोखा देने का मामला भी शामिल है, जिसके करीब 2,33,220 अमेरिकी डॉलर की रकम अपने खाते में स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन


बिटक्वाइन एक डिजिटल मुद्रा है जिसका कोई केंद्रीय बैंक या एक प्रशासक नहीं है।दोनों ने ‘@हिटबीटीसीअसिस्ट’ के नाम से ट्विटर पर अकाउंट बनाया था और उनके झांसे में आने वाले पीड़ित उन्हें वर्चुअल मुद्रा के हस्तांतरण में इस्तेमाल होने वाले हांगकांग के ऑनलाइन मंच ‘हिटबीटीसी’ का उपभोक्ता सेवा प्रतिनिधि समझ बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिटबीटीसी वर्चुअल मुद्रा को रखने के लिये वेब आधारित वॉलेट उपलब्ध कराता है और धन के आदान-प्रदान की सुविधा देता है।

इस साल जुलाई में लास वेगास में मैककैरन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर करणजीत को गिरफ्तार किया गया जबकि जगरूप अब भी फरार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed