विवाद के बीच कनाडा में 'संप्रभुता' पर जोर: ऑस्ट्रेलिया से अरबों की रडार डील, आर्कटिक में सैन्य अभियान विस्तार
मार्क कार्नी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ऑस्ट्रेलिया से अरबों डॉलर की रडार प्रणाली खरीदने और आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य अभियानों के विस्तार के लिए कदम उठा रहे हैं। यह कदम कनाडा के उत्तरी क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को एक अहम घोषणा की। इसमें उन्होंने कहा कि कनाडा ऑस्ट्रेलिया से अरबों डॉलर की एक नई रडार प्रणाली खरीदेगा और आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य अभियानों को बढ़ाएगा। यह कदम कनाडा के उत्तरी क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि इस विवादित क्षेत्र पर कनाडा की संप्रभुता को साबित किया जा सके।
प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि 6 अरब कनाडाई डॉलर (लगभग 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर) की यह रडार प्रणाली कनाडा और अमेरिका की सीमा से लेकर आर्कटिक क्षेत्र तक प्रारंभिक चेतावनी रडार कवरेज प्रदान करेगी। यह रडार "ओवर-द-होराइजन रडार" के नाम से जानी जाएगी। कार्नी इस घोषणा को नुनावुत क्षेत्र की राजधानी इकालुइट में स्थित एक सैन्य अड्डे से करेंगे।
ये भी पढ़ें:- NASA: सबसे ज्यादा समय तक स्पेस वॉक करने वाली महिला सुनीता के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड, जानें उनकी उपलब्धियां
सैन्य प्रशिक्षण के लिए कार्नी का एलान
प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कनाडा सरकार आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य प्रशिक्षण और संचालन को बढ़ावा देने के लिए 420 मिलियन कनाडाई डॉलर (294 मिलियन अमेरिकी डॉलर) खर्च करेगी। इसके तहत अधिक सैन्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही पीएम कार्नी ने इसके बाद अपनी यात्रा को ग्रीनलैंड से पूरा किया।
ये भी पढ़ें:- Sunita Williams Splashdown: सुनीता-बुच के साथ अमेरिकी समुद्र में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन, देखिए पहली तस्वीरें
बता दें कि ग्रीनलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की धमकी दी थी, जिससे कनाडाई लोगों में गुस्सा फैल गया था और इस मुद्दे ने कनाडा की राजनीति को प्रभावित किया था।
संबंधित वीडियो