{"_id":"65d60f3fe4993521040479c5","slug":"canadian-police-arrest-teenagers-for-shooting-incident-outside-home-of-close-aide-of-khalistani-separatist-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: निज्जर के करीबी सिमरनजीत के घर पर गोलीबारी मामले में दो युवक गिरफ्तार, कनाडाई पुलिस की जांच जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: निज्जर के करीबी सिमरनजीत के घर पर गोलीबारी मामले में दो युवक गिरफ्तार, कनाडाई पुलिस की जांच जारी
Wed, 21 Feb 2024 08:29 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, ओटावा
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 08:29 PM IST
सार
खालिस्तानी आतंकी निज्जर के करीबी के घर पर एक फरवरी को गोलाबारी की गई थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कनाडा पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सहयोगी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के मामले में कनाडाई पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसके तहत पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस घटना के लिए खालिस्तानी संगठन ने भारतीय एजेंसियों को दोषी ठहराया था।
गोलीबारी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, जांच जारी
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह के घर के बाहर एक फरवरी को गोलीबारी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि जांच में अभी तक विदेशी हस्तक्षेप की बात सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि आरोप लगाया जा रहा था कि इस घटना के पीछे विदेशी ताकत का हाथ है।
मामले ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जांच के चलते एक आवास पर छापेमारी की गई। जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, साथ ही आपत्तिजनक हथियार मिलें। जांच में तेजी लाते ही मामले से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीपीएमपी) ने कहा कि युवकों को फिलहाल जेल में रखा गया है, अगली कार्रवाई के लिए अदालत ने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलेश- सूत्र
ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने घटना के दौरान कहा था कि यह घर सिमरनजीत सिंह का है, जो निज्जर का दोस्त था, जिसकी पिछले जून में सरे में हत्या हुई थी। जिसके कारण भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। खालिस्तानी नेताओं ने कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की। सूत्रों की मानें तो, घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलेश बताया जा रहा है।