फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump canada eu closer tariff threat mark carney 51st state row

ट्रंप की ‘51वें राज्य’ वाली जिद: कनाडा ईयू के करीब, कार्नी ने मिलाया हाथ; अब यूरोप को टैरिफ की धमकी

Fri, 18 Sep 2026 03:49 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, वाशिंगटन/स्ट्रासबर्ग।
एजेंसी, वाशिंगटन/स्ट्रासबर्ग। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 03:49 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की मांग और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ तल्खी के बीच ओटावा यूरोपीय संघ के करीब बढ़ रहा है। यूरोपीय आयोग ने कनाडा को पहला सहयोगी सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने इसे शत्रुतापूर्ण कदम बताते हुए यूरोपीय संघ पर भारी टैरिफ लगाने और कई क्षेत्रों में व्यापार रोकने की धमकी दी है।

विज्ञापन
trump canada eu closer tariff threat mark carney 51st state row
मार्क कार्नी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को देश का 51वां राज्य बनाने की जिद पर अड़े थे। ट्रंप ने कई बार यह बात दोहराई जो कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ उनके रिश्तों में तल्खी का एक बड़ा कारण बनी, उन्होंने कई बार कार्नी का अपमान भी किया। अब, जबकि अमेरिका-कनाडा में दूरी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है और यूरोपीय संघ की तरफ से कनाडा को अपना सहयोगी सदस्य बनाने का प्रस्ताव दिया जा चुका है तो ट्रंप धमकाने पर उतर आए हैं। प्रस्ताव को शत्रुतापूर्ण कदम करार देते हुए ट्रंप ने ईयू पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डे लेयेन ने बुधवार को प्रस्ताव दिया कि कनाडा ईयू का पहला सहयोगी सदस्य बने। इसका उद्देश्य अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनावों के बीच अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करना है। कार्नी फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण के दौरान बतौर अतिथि वहां मौजूद थे जब वॉन डे लेयेन ने टिप्पणी की, इस नई दुनिया में हमें तत्काल अपनी साझेदारियों की नए सिरे से कल्पना करनी चाहिए। कार्नी ने यूरोपीय संसद में कहा, हम दूसरों पर हावी होने की ताकत नहीं चाहते। हम अपनी आत्मनिर्भरता बढ़ा रहे हैं ताकि कोई भी हमारे खुले बाजारों को नियंत्रित न कर सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुतापूर्ण, मैं व्यापार रोक दूंगा: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि वे ऐसा करते हैं तो शत्रुतापूर्ण कदम है। यदि अच्छी मंशा से किया गया है, तो ठीक है। यदि बुरी मंशा से है, तो हम यूरोप पर बहुत भारी शुल्क लगाएंगे, जिसकी पूरी संभावना है। मैं कई चीजों पर व्यापार रोक दूंगा।

कोई बाहरी नहीं दे सकता निर्देश: मार्क कार्नी
दूसरी ओर, मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडाई नागरिक इस पर पूरी तरह एकजुट हैं कि कोई बाहरी व्यक्ति हमें यह नहीं बताएगा कि हम कौन सी भाषा बोलें। कोई भी हमारी संस्कृति को तय नहीं कर सकता और न ही यह बता सकता है कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसके साथ समझौते करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed