फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian PM Justin Trudeau sees ‘opportunity’ to engage with India Days after meeting PM Modi in Italy

Modi-Trudeau: जी-7 में मोदी से मिलकर बदले ट्रूडो के सुर, बोले- भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे

Wed, 19 Jun 2024 05:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 05:06 AM IST
सार

गत वर्ष सितंबर से भारत कनाडा में जारी अनबन के बीच इटली में जी-7 के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की पहली मुलाकात थी। जी-7 से लौटकर ट्रूडो ने कहा, भारत के साथ, हमारे गहरे संबंध हैं। कई बड़े मुद्दों पर सहमति है, जिन पर हमें वैश्विक समुदाय के तौर पर एक लोकतंत्र के रूप में काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Canadian PM Justin Trudeau sees ‘opportunity’ to engage with India Days after meeting PM Modi in Italy
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास के बाद इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के सुर बदले हैं। मोदी से मिलने के बाद ट्रूडो बोले, भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर हम साथ हैं। यह आर्थिक-राष्ट्रीय सुरक्षा पर भारत की नई सरकार से चर्चा का मौका है।

विज्ञापन


गत वर्ष सितंबर से दोनों देशों में जारी अनबन के बीच यह दोनों प्रधानमंत्रियों की पहली मुलाकात थी। जी-7 से लौटकर ट्रूडो ने कहा, शिखर सम्मेलन की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको विभिन्न नेताओं से सीधे बात करने का मौका मिलता है। भारत के साथ, हमारे लोगों के बीच गहरे संबंध हैं। कई बड़े मुद्दों पर सहमति है जिन पर हमें वैश्विक समुदाय के तौर पर एक लोकतंत्र के रूप में काम करने की जरूरत है। लेकिन अब जब मोदी चुनाव जीत चुके हैं, तो मुझे लगता है कि हमारे लिए बातचीत करने का मौका है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा व कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दे शामिल हैं। हम इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


मोदी को आमंत्रित करने पर दिया था ये जवाब
इससे पहले यह पूछे जाने पर कि क्या कनाडा प्रधानमंत्री मोदी को अगले साल शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने पर विचार करेगा, ट्रूडो ने कहा, कनाडा के लोग जी-7 की मेजबानी के लिए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस साल के बाकी महीनों के लिए इटली जी-7 का अध्यक्ष है। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी और जी-7 भागदीरों के साथ उन मुद्दों पर काम करने को लेकर उत्सुक हैं, जिनके बारे में हमने बात की है। अगले साल जब हम जी-7 की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे, तो हमारे पर इसके बारे में कहने के लिए बहुत कुछ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 का शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा के कनानासकिसी में आयोजित होगा। इस साल, जी-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलिया क्षेत्र में हुआ। इस सम्मेलन में यूरोपीय संघ के साथ-साथअमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, इटली, जर्मनी और फ्रांस के शीर्ष नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed