{"_id":"61bacc5098646918c077acb3","slug":"canadian-molecular-biologist-says-wuhan-lab-leak-more-likely-origin-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: वुहान लैब से रिसाव ही कोरोना की उत्पत्ति की संभावित वजह, कनाडा की जीवविज्ञानी ने किया खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: वुहान लैब से रिसाव ही कोरोना की उत्पत्ति की संभावित वजह, कनाडा की जीवविज्ञानी ने किया खुलासा
Thu, 16 Dec 2021 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:49 AM IST
सार
दुनिया में कोरोना की उत्पत्ति की चर्चा को लेकर चीन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कनाडा के आणविक जीवविज्ञानी ने कहा कि "इस बिंदु पर प्राकृतिक उत्पत्ति की तुलना में प्रयोगशाला उत्पत्ति अधिक होने की संभावना है"।
विज्ञापन
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी
- फोटो : विकी कॉमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के आणविक जीवविज्ञानी ने दावा किया है कि वुहान लैब से लीक ही कोरोना की उत्पत्ति का मुख्य कारण है। कनाडा की एक आणविक जीवविज्ञानी ने बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित हाउस ऑफ कॉमन्स समिति में शामिल विभिन्न दलों के सांसदों से कहा कि चीन के वुहान क्षेत्र की एक प्रयोगशाला से रिसाव ही कोविड-19 वैश्विक महामारी की उत्पत्ति की ‘अत्यधिक संभावित' कारण है।
विज्ञापन
जीन थेरेपी और सेल इंजीनियरिंग की एक्सपर्ट और 'वायरल: द सर्च फॉर द ओरिजिन ऑफ कोविड-19' की लेखिका डॉ अलीना चान ने वैज्ञानिक अनुसंधान पर संसद की समिति के सामने 15 दिसंबर को बताया कि कोरोना वायरस की 'फ्यूरिन क्लीवेज साइट' नामक असामान्य विशेषता के कारण महामारी हुई थी औप वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में पाया गया था।
विज्ञापन
प्राकृतिक उत्पत्ति की तुलना में प्रयोगशाला की उत्पत्ति अधिक
महामारी की उत्पत्ति के रूप में एक प्रयोगशाला रिसाव की संभावना के बारे में पैनल द्वारा पूछे जाने पर, चान ने बताया कि "इस बिंदु पर प्राकृतिक उत्पत्ति की तुलना में प्रयोगशाला की उत्पत्ति अधिक होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी सहमत हैं कि हुआनन सीफ़ूड मार्केट में एक महत्वपूर्ण घटना हुई थी, जो मनुष्यों के कारण होने वाली एक सुपर स्प्रेडर घटना थी। उस बाजार में वायरस के प्राकृतिक पशु मूल की ओर इशारा करने वाला कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
समय बताएगा कि कोरोना की उत्पत्ति कहां हुई-चान
पैनल द्वारा यह भी उनसे सवाल किया गया कि दुनिया अंततः COVID-19 की वास्तविक उत्पत्ति को स्थापित करने में सक्षम होगी, चैन ने कहा कि यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।