Canada: भारतवंशी सांसद आर्य ने सरकार से की निर्णायक कार्रवाई की मांग, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की निंदा की
कानाडा में नेपियन से संसद सदस्य बने चंद्र आर्य ने देश में धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने संबंधी कई घटनाओं के बाद खालिस्तानी चरमपंथियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि कई वर्ष पूर्व शुरू हिंदू मंदिरों पर हमले आज भी जारी हैं। खालिस्तानी तत्व बेशर्मी से अपने प्रभुत्व का दावा कर रहे हैं और सफलतापूर्वक पूरे कनाडा में हिंदू आवाजों को चुप करा रहे हैं।
विस्तार
कानाडा में नेपियन से संसद सदस्य बने चंद्र आर्य ने देश में धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने संबंधी कई घटनाओं के बाद खालिस्तानी चरमपंथियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ और बेअदबी की निंदा करते हुए हिंदुओं और सिखों से खालिस्तानी उग्रवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। वह बोले, दोनों समुदाय तत्परता से उठें और सरकार पर दबाव डालें।
कनाडाई सांसद ने कहा, कई वर्ष पूर्व शुरू हिंदू मंदिरों पर हमले आज भी जारी हैं। हिंदू मंदिर पर यह नवीनतम भित्तिचित्र खालिस्तानी चरमपंथ के बढ़ते प्रभाव की एक और डरावनी याद दिलाता है। खालिस्तानी तत्व बेशर्मी से अपने प्रभुत्व का दावा कर रहे हैं और सफलतापूर्वक पूरे कनाडा में हिंदू आवाजों को चुप करा रहे हैं। वैंकूवर में रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा में खालिस्तानी भित्तिचित्र पाए जाने की एक अन्य घटना पर आर्य ने कहा, ये चरमपंथी समूह सिर्फ हिंदू नहीं, सिख संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Canada Election: ट्रंप की बदौलत लिबरल पार्टी ने पलटी बाजी, जानिए कनाडा में कब और कैसे होंगे चुनाव
तोड़फोड़ के लिए खालिस्तानी जिम्मेदार : कनाडाई पत्रकार
ब्रिटिश कोलंबिया। कनाडाई पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार रात तीसरी बार तोड़फोड़ की गई, इमारत की दीवारों को विकृत करने के बाद वहां से सुरक्षा उपकरण भी चोरी कर लिए गए। इसके लिए खालिस्तानी जिम्मेदार हैं। घटनास्थल का दौरा करने वाले पत्रकार बॉर्डमैन ने कहा, जब मैं पहुंचा तो बर्बरता को छिपा दिया गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पुलिस के आने से पहले ही यहां से भित्तिचित्र क्यों हटाए गए। वह बोले, यहां अभी भी कुछ टूटे शीशे और उपद्रवियों द्वारा चुराए गएसुरक्षा कैमरों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Hindu Temple Vandalised: कनाडा में खालिस्तानियों का दुस्साहस, फिर मंदिर में की तोड़फोड़; तीसरी बार पार की हद
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.