फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sunita Williams NASA Space Walk Record Holder in Women category Most days in ISS achievements news

NASA: सबसे ज्यादा समय तक स्पेस वॉक करने वाली महिला सुनीता के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड, जानें उनकी उपलब्धियां

Wed, 19 Mar 2025 11:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 19 Mar 2025 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
सुनीता विलियम्स ने 286 दिन आईएसएस पर रहने के बाद कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं? उन्होंने कौन सी उपलब्धियां अपने नाम की हैं? इसके अलावा जिन क्षेत्रों में सुनीता ने रिकॉर्ड बनाए हैं, उनमें पहले कौन-कौन परचम लहरा चुका है? 
loader
Sunita Williams NASA Space Walk Record Holder in Women category Most days in ISS achievements news
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर रचे कीर्तिमान। - फोटो : ANI

विस्तार

5 जून 2024 को जब भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंचे थे, तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका आठ दिन लंबा मिशन 9 महीनों से ज्यादा समय के लिए खिंच जाएगा। अब अमेरिकी समयानुसार 18 मार्च को देर शाम को जब सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पृथ्वी पर लौटे, तो वे आईएसएस पर 286 दिन बिता चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लंबी अवधि में सुनीता विलियम्स ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इनमें स्पेसवॉक से लेकर स्पेसशिप में समय बिताने तक के रिकॉर्ड हैं। 


ऐसे में यह जानना अहम है कि सुनीता विलियम्स ने 286 दिन आईएसएस पर रहने के बाद कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं? उन्होंने कौन सी उपलब्धियां अपने नाम की हैं? इसके अलावा जिन क्षेत्रों में सुनीता ने रिकॉर्ड बनाए हैं, उनमें पहले कौन-कौन परचम लहरा चुका है? अमेरिका और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी का रिकॉर्ड क्या रहा है? आइये जानते हैं...



 

सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर कौन सी उपलब्धियां हासिल कीं


1. सबसे ज्यादा कुल दिन तक अंतरिक्ष में रहने के मामले में
सुनीता विलियम्स अब तक तीन बार अंतरिक्ष मिशन पर जा चुकी हैं। इनमें 2006, 2013 और 2024 के स्पेस मिशन शामिल हैं। जहां उन्होंने कुल मिलाकर 608 घंटे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर बिताए हैं। नासा के किसी अंतरिक्ष यात्री के लिहाज से यह अंतरिक्ष में दूसरी सबसे ज्यादा अवधि है। अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों में उनसे आगे सिर्फ पेगी व्हिटमोर हैं, जिन्होंने आईएसएस पर 675 दिन बिताए हैं। 



हालांकि, दुनियाभर के अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो रूस के आगे नासा के एस्ट्रोनॉट कहीं नहीं ठहरते। इस मामले में रिकॉर्ड है रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग कोनोनेंको के पास, जो कि पिछले साल जून में ही 33 महीने यानी 1000 दिन स्पेस में रहने का रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने इसके साथ ही रूसी कॉस्मोनॉट और साथी गेनाडी पडालका का रिकॉर्ड तोड़ा था।

2. एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन 
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर सुनीता नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड अब तक फ्रैंक रूबियो के पास है। वहीं, मार्क वांडे हेई अब तक 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं। इसके बाद स्कॉट केली, महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नंबर है। 

इस लिहाज से एक दौरे में आईएसएस पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में सुनीता विलियम्स छठे नंबर पर काबिज हो गई हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने इस बार अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

ISS से सुनीता विलियम्स की वापसी: पृथ्वी लौटने पर क्या होंगी मुश्किलें, देखने-चलने तक में क्यों आएगी दिक्कत?

सबसे लंबे समय तक स्पेसवॉक करने वाली महिला अंतरिक्ष यात्री
59 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने 62 घंटे 9 मिनट तक स्पेसवॉक किया, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री की तरफ से किया गया सबसे लंबा समय है। उन्होंने ताजा मिशन में 16 और 30 जनवरी को दो महत्वपूर्ण स्पेसवॉक किए, जिनमें से एक 5 घंटे 26 मिनट और दूसरा 6 घंटे का था। इतना ही नहीं, उनके मिशन के दौरान उन्हें आईएसएस का कमांडर भी बनाया गया, जो किसी भी अंतरिक्ष यात्री के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इतना ही नहीं सुनीता विलियम्स अब तक नौ बार स्पेसवॉक में हिस्सा ले चुकी हैं, जो कि पेगी व्हिट्सन के 10 स्पेसवॉक से कम है। हालांकि, अवधि में सुनीता का रिकॉर्ड पेगी से आगे है।

नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों पर 900 घंटे से अधिक शोध कार्य किया। इस दौरान उन्होंने आईएसएस पर बागवानी जैसे कार्यों में भी हिस्सा लिया। 

2006-07 और 2012-13 में दोनों मिशन में कितना स्पेसवॉक किया? 
स्पेसवॉक का सीधा अर्थ है, आईएसएस के बाहर खुले अंतरिक्ष में बिताए गए घंटे। 2006 में अपने पहले मिशन में सुनीता विलियम्स ने 29 घंटे स्पेसवॉक की थी। इतना ही नहीं आईएसएस पर रहते हुए उन्होंने 42.2 किलोमीटर दौड़कर बॉस्टन मैराथन में भी वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया था। सुनीता ने इस मिशन में कुल 195 दिन आईएसएस पर बिताए थे।

इसके अलावा 2012-13 में भी सुनीता विलियम्स ने 21 घंटे से ज्यादा स्पेसवॉक की थी। इस मिशन में वे 127 दिन तक अंतरिक्ष पर रही थीं। इस तरह दो मिशन में उन्होंने कुल 321 दिन अंतरिक्ष में बिताए। 

2006-07 और 2012-13 में दोनों मिशन में कितना स्पेसवॉक किया? 
स्पेसवॉक का सीधा अर्थ है, आईएसएस के बाहर खुले अंतरिक्ष में बिताए गए घंटे। 2006 में अपने पहले मिशन में सुनीता विलियम्स ने 29 घंटे स्पेसवॉक की थी। इतना ही नहीं आईएसएस पर रहते हुए उन्होंने 42.2 किलोमीटर दौड़कर बॉस्टन मैराथन में भी वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया था। सुनीता ने इस मिशन में कुल 195 दिन आईएसएस पर बिताए थे।

इसके अलावा 2012-13 में भी सुनीता विलियम्स ने 21 घंटे से ज्यादा स्पेसवॉक की थी। इस मिशन में वे 127 दिन तक अंतरिक्ष पर रही थीं। इस तरह दो मिशन में उन्होंने कुल 321 दिन अंतरिक्ष में बिताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed