फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada: Pro-Khalistan slogans raised in front of Trudeau on Khalsa Day, PM said - we will protect you

Canada: खालसा दिवस पर ट्रूडो के सामने लगे खालिस्तान समर्थक नारे, पीएम बोले- हम करेंगे आपकी रक्षा

Mon, 29 Apr 2024 11:56 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:56 AM IST
सार

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो ने उनको संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हम मौजूद हैं। इस बीच उपस्थित लोगों ने खालिस्तान के नारे लगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Canada: Pro-Khalistan slogans raised in front of Trudeau on Khalsa Day, PM said - we will protect you
canada pm Justin trudeau - फोटो : ani

विस्तार

कनाडा के टोरंटो में खालसा दिवस मनाया गया, जिसमें काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग एकत्र हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने उनको संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हम मौजूद हैं। इस बीच उपस्थित लोगों ने खालिस्तान के नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने सिख समुदाय को आश्वासन देते हुए कहा कि कनाड़ा विविधता के कारण ही मजबूत है।
विज्ञापन


टोरंटो में रविवार को खालसा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो भी उपस्थित हुए। यहां उन्होंने सिख समुदाय के अधिकारों के साथ-साथ भारत के साथ समझौता करने आदि के बारे में बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कनाड़ा की सबसे बड़ी शक्ति यहां की विविधता है। उन्होंने कहा कि यहां कई मतभेद हैं, लेकिन यही मतभेदों के कारण ही मजबूत भी हैं। 

देश में सिख समुदाय आठ लाख लोग हैं, जिनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम हमेशा मौजूद हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वे हमेशा सिख समुदाय की नफरत और भेदभाव से उनकी रक्षा करेंगे। उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से कहा कि वे बिना डर के अपने धर्म का पालन करें, कनाडाई चार्टर में मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी है, और इसके लिए वे उनके साथ हैं। इसी दौरान मौजूद भीड़ ने खालिस्तान के नारे लगाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ समझौते की कोशिश
पीएम ट्रूडो ने कहा कि मुझे पता है कई लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों से मिलना चाहते हैं, लेकिन इसलिए वे भारत सरकार से नए समझौते पर बातचीत करेंगे। जिसमें दोनों देशों के बीच वायुमार्ग को वापस पटरी पर लाया जा सके। अमृतसर सहित अन्य शहरों की उड़ान भर सके। 


भारत और कनाडा के संबंध में खटास
भारत और कनाडा के मधुर संबंध उस वक्त से खराब हुए जब कनाडा में हुए एक हमले का जिम्मेदार उसने भारत को ठहराया। 18 जून 2023 को भारत द्वारा नामित आतंकवादी हरदीप सिंह की ब्रिटिश कोलंबिया में मार गिराया था। इसके बाद पीएम टूडो का आरोप था कि इसमें भारत सरकार का हाथ है, हालांकि भारत ने इस आरोप को खारिज कर दिया था। लेकिन इसके बाद से दोनों देशों के संबंध में खटास आ गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed