{"_id":"60e8a9848ebc3ebf0a74be95","slug":"canada-police-arrested-24-years-old-indian-man-for-smuggling-112-5-kilograms-of-cocaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा : 112.5 किलोग्राम कोकीन की तस्करी करने के आरोप में भारतवंशी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा : 112.5 किलोग्राम कोकीन की तस्करी करने के आरोप में भारतवंशी गिरफ्तार
Sat, 10 Jul 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोरेंटो
एजेंसी, टोरेंटो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:24 AM IST
सार
- कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा एजेंटों ने वाहन की तलाशी ली और पांच बैगों के अंदर रखी 112.5 किलोग्राम संदिग्ध कोकीन जब्त की।
विज्ञापन
कोकीन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में एक 24 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को अमेरिका से देश में करीब 112.5 किलोग्राम कोकीन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 1.4 करोड़ डॉलर (करीब 1. 04 अरब रुपये) है।
विज्ञापन
1.4 करोड़ डॉलर के मूल्य के मादक पदार्थ के साथ ट्रक लेकर आया था प्रदीप
यह जब्ती पिछले माह उस समय हुई जब क्यूबेक निवासी प्रदीप सिंह द्वारा संचालित एक वाणिज्यिक ट्रक ने कनाडा सीमा में प्रवेश किया और उसकी जांच की गई। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा एजेंटों ने वाहन की तलाशी ली और पांच बैगों के अंदर रखी 112.5 किलोग्राम संदिग्ध कोकीन जब्त की।
विज्ञापन
सिंह पर मादक पदार्थ आयात करने का आरोप लगाया गया है। उन्हें सेंट कैथरीन अदालत में पेश किया गया। बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते गैर-जरूरी यात्रा के लिए सीमाएं बंद हैं लेकिन देश में वाणिज्यिक यातायात खुला हुआ है।
विज्ञापन