{"_id":"63280888ed83de4c40794750","slug":"canada-indian-student-shot-dead-in-canada-two-people-including-a-policeman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र की मौत, एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र की मौत, एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की गई जान
Mon, 19 Sep 2022 12:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:11 PM IST
सार
मिल्टन में पिछले सोमवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की शनिवार को मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। हिल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा (एचआरपीएस) की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि मिल्टन में पिछले सोमवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सतविंदर सिंह एमके ऑटो रिपेयर्स में पार्ट-टाइम काम कर रहा था। इस दौरान हुई गोलीबारी में उसे भी गोली लग गई थी। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना में टोरंटो पुलिस के कांस्टेबल एंड्रयू हॉग और एमके ऑटो रिपेयर के मालिक शकील अशरफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर
पुलिस ने बताया, हमलावर द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें हमलावर की मौत हो गई। उसकी पहचान 40 वर्षीय सीन पेट्री के रूप में हुई।
विज्ञापन