{"_id":"5daf03638ebc3e016d632b40","slug":"canada-elections-justin-trudeau-wins-liberal-party-narrow-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में फिर से ट्रूडो की जीत, लिबरल पार्टी बनाएगी अल्पमत की सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में फिर से ट्रूडो की जीत, लिबरल पार्टी बनाएगी अल्पमत की सरकार
Tue, 22 Oct 2019 06:55 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 22 Oct 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Canadian PM Justin Trudeau
- फोटो : ANI
कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर से सरकार बनाने की तैयारी में हैं। उनकी पार्टी लिबरल ऑफ कनाडा को 338 में से 156 चुनावी जिलों पर जीत मिली है। वहीं, 122 सीटें ऐसी है, जहां उनके प्रतिद्वंदी एंड्रयू शीर की पार्टी ने जीत हासिल की है या आगे चल रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने देश की संसद को भंग किया था, जिसके बाद प्रचार अभियान शुरू हो गया था। कनाडा चुनाव में मुख्य मुकाबला लिबरल और कंजरवेटिव पार्टी के बीच हआ। सितंबर 2015 में कंजरवेटिव पार्टी के स्टीपन हार्पर को हरा कर जस्टिन ट्रूडो प्रधानमंत्री बने थे।
विज्ञापन
बीते अगस्त में हुए ओपिनियन पोल में कंजरवेटिव पार्टी के एंड्रयू शीयर आगे चल रहे थे, जबकि सितंबर के दौरान हुए ओपिनियन पोल में जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर 37 फीसदी के साथ बढ़त बना ली थी, जबकि 10 फीसदी वोट शेयर के साथ न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के जगमीत सिंह तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
अब, जबकि चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं और जल्द ही तस्वीर साफ होने वाली है, तो ट्रूडो ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।