{"_id":"61bd4c89d97a9d68a243371f","slug":"can-booster-shot-85-per-cent-protection-against-spreading-omicron-variant-says-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई स्टडी: ओमिक्रॉन वैरिएंट रोकने में बूस्टर डोज प्रभावी? जानें रिसर्च में क्या हुआ खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नई स्टडी: ओमिक्रॉन वैरिएंट रोकने में बूस्टर डोज प्रभावी? जानें रिसर्च में क्या हुआ खुलासा
Sat, 18 Dec 2021 08:20 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:20 AM IST
सार
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया के कई देश संक्रमण रोकने को लेकर नए-नए अध्ययन और शोध करने में जुटे हुए हैं। वहीं, ब्रिटेन में नया शोध सामने आया है कि बूस्टर डोज नए वैरिएंट को रोकने में काफी असरदार है।
विज्ञापन
बूस्टर डोज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी जद में लेता जा रहा है। सैकड़ों देशों में इस संक्रमण का लोग शिकार हो रहे हैं। ब्रिटेन तो ओमिक्रॉन का हॉटस्पॉट बना गया है। शुक्रवार को ब्रिटेन में 3201 नए मामले सामने आए हैं। वहां अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 20 हजार के पार हो गए हैं। वहीं, अमेरिका में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दुनिया नए वैरिएंट को फैलने से रोकने की तैयारी में जुटी है। इसी बीच नया शोध सामने आया है कि बूस्टर शॉट इस संक्रमण को रोकने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं का मानना है कि बूस्टर खुराक प्रभावी हो सकती है। अध्ययन में कहा गया है कि बूस्टर शॉट तेजी से फैलने वाले वैरिएंट के खिलाफ लगभग 85 प्रतिशत सुरक्षा दे सकता है। इंपीरियल कॉलेज का यह नया शोध ओमिक्रॉन संक्रमित सीमित मरीजों पर किया गया है। जिसमें पाया गया है कि बूस्टर डोज लेने से काफी हद तक इस वैरिएंट से बचा जा सकता है। वहीं, शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना के डेल्टा संस्करण से बचने के लिए बूस्टर डोज 97 फीसदी कारगर है।
विज्ञापन
अभी तक 80 देशों में फैला ओमिक्रॉन
बता दें कि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का यह नया वैरिएंट मिला। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसका नाम ओमिक्रॉन रखा। यह तेजी से फैलने वाला कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट है। अब तक 80 देशों में इस वैरिएंट के मरीज पाए गए हैं। राहत की बात है कि अभी तक इस वैरिएंट से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन