{"_id":"61ee2b3e33412d380068b393","slug":"california-targeted-ambush-four-killed-one-injured-during-house-party-in-los-angeles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: लॉस एंजिल्स में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी, चार की मौत, एक घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: लॉस एंजिल्स में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी, चार की मौत, एक घायल
Mon, 24 Jan 2022 09:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:59 AM IST
सार
घटना रात करीब 1:30 बजे की है। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने में कई तरह के हथियारों का प्रयोग किया गया होग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रविवार रात हुई एक हाउस पार्टी में गोलीबारी हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, तो वहीं एक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मेयर जेम्स बट्स ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। मरने वालों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में कई तरह के हथियारों का प्रयोग किया गया। 1990 के बाद इस तरह की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हमलावरों ने चारों को टारगेट करके मारा था। वहीं दूसरी तरफ मेयर बट्स ने आरोपियों से अपील की कि वे खुद ही सरेंडर कर दें। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी भी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन