फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California power of 1.10 lakh homes and shops disrupted due to devastation caused by floods and landslides

World News: कैलिफोर्निया में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 1.10 लाख घरों-दुकानों की बिजली बाधित

Thu, 12 Jan 2023 01:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 01:32 AM IST
सार

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने सांताक्रूज तट पर कैपिटोला शहर के दौरे पर कहा कि दिसंबर के अंत में शुरू हुए तूफान और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
California power of 1.10 lakh homes and shops disrupted due to devastation caused by floods and landslides
कैलिफोर्निया बाढ़ (फाइल फोटो)

विस्तार

अमेरिका का कैलिफोर्निया प्रांत भीषण ठंड की चपेट में है। वहीं, इस प्रांत में शक्तिशाली तूफान आने की आशंका के बीच बाढ़ से क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ का पानी पूरे शहर भर गया है, जिसमें एक लड़का भी बह गया है। हालात इतने बदतर हैं कि करीब 50,000 लोगों को अपने इलाके छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। भारी बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भूस्खलन के कारण 1.10 लाख से अधिक घरों और व्यवसायिक केंद्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने सांताक्रूज तट पर कैपिटोला शहर के दौरे पर कहा कि दिसंबर के अंत में शुरू हुए तूफान और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में बाढ़ का असर अब भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, ये हालात गंभीर और घातक हैं। सोमवार से शुरू हुए तूफान के प्रभाव से दक्षिणी कैलिफोर्निया के पर्वतीय क्षेत्रों में डेढ़ फुट (45 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई और सिएरा नेवादा स्की रिसॉर्ट में पांच फुट (1.5 मीटर) से अधिक बर्फ जमी है।
विज्ञापन


कई घर बहे, भूस्खलन से सड़कें बंद
कैलिफोर्निया में आई बाढ़ के चलते उफनती नदियों के बहाव में कई मकान बह गए हैं। पहाड़ों से चट्टानें, पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हैं। बाढ़ की वजह से मार्ग के कुछ हिस्से जलमार्ग में बदल गए हैं। एक निवासी ब्रायन ब्रिग्स ने कहा, हम सब यहां फंसे हैं। सुदूर माटिलिजा कैन्यन में बाढ़ के बाद भूस्खलन हुआ, जिसमें एक मकान पूरी तरह से दफन हो गया और ओजई की सड़क से संपर्क कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed