सैन फ्रांसिस्को: पुलिस ने अश्वेत को रोका, फिर अगले मिनट मार दी गोली, सामने आया नया वीडियो
वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी डिप्टी एंड्रयू हॉल विल्सन से तीन बार चाकू छोड़ने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह छोड़ने को तैयार नहीं होता उसके बाद पुलिस अधिकारी उसपर गोली चला देते हैं ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना का एक और वीडियो सामने आया है। कैलिफोर्निया पुलिस अश्वेत को पहले रोकता है, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं होता। जिसपर पुलिस एक मिनट के भीतर उसे गोली मार देती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अश्वेत शख्स कारों पर पत्थर फेंक रहा है, जबकि पुलिस उसे रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन वह पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस अगले मिनट उसपर फायरिंग कर देती है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया जा रहा है कि 33 वर्षीय टाइरेल विल्सन के हाथ में चाकू है और ट्रैफिक चौराहे पर वह उसे हवा में लहरा रहा है। पुलिस अधिकारी एंड्रयू हॉल उसे फेंकने को कह रहे हैं, लेकिन वह छोड़ने को तैयार नहीं है। इस नए वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी विल्सन पुलिस अधिकारी एंड्रयू हॉल की ओर चला आ रहा है और डिप्टी एंड्र्यू के नजदीक आकर कहता है कि मुझे टच करके दिखाओ और फिर देखों आगे क्या होता है।
3 नवंबर 2018 की है घटना
वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी डिप्टी एंड्रयू हॉल विल्सन से तीन बार चाकू छोड़ने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह छोड़ने को तैयार नहीं होता उसके बाद पुलिस अधिकारी हॉल उसपर गोली चला देते हैं और आरोपी नीचे गिर जाता है। मामला तीन साल पुराना है। 3 नवंबर 2018 को यह घटना हुई थी।
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन
गौरतलब है कि पिछले साल अफ्रीकी अमेरिकी अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में कोर्ट ने पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को हत्या को दोषी करार दिया था। चाउविन पर आरोप था कि उसने फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबाए रखा जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस फैसले का कई भारतीय-अमेरिकी सांसदों और समूहों ने स्वागत किया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में कई दिनों तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।