फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bushra Bibis friend Farah Khan has 12 cars, including two Porsches, took benefits of friendship with PM family

पाकिस्तान: इमरान खान की पत्नी की दोस्त के पास 12 कारें, इनमें दो महंगी पोर्श भी, पीएम परिवार से दोस्ती का कैसे उठाया फायदा, जानें

Sat, 09 Apr 2022 02:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Apr 2022 02:12 PM IST
सार

इमरान खान की कुर्सी पर संकट के तुरंत बाद फराह खान दुबई भाग चुकी हैं, जबकि उनके पति अहसान जमील गुर्जर उनसे पहले ही पाकिस्तान छोड़ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Bushra Bibis friend Farah Khan has 12 cars, including two Porsches, took benefits of friendship with PM family
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की मित्र फराह खान - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान की मौजूदा प्रथम महिला यानी पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की मित्र फराह खान की शानो-शौकत के किस्से धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पाक एक्साइज विभाग के अनुसार फराह व उनके पति के नाम 19 कारें पंजीबद्ध हैं। इनमें दो महंगी पोर्शे कारें भी हैं। विपक्षी दल पीएमएल-एन पहले ही आरोप लगा चुका है फराह खान ने पीएम परिवार से नजदीकी के चलते भारी भ्रष्टाचार किया और करोड़ों रुपये जुटाए हैं। 
विज्ञापन

 

इमरान खान की कुर्सी पर संकट के तुरंत बाद फराह खान दुबई भाग चुकी हैं, जबकि उनके पति अहसान जमील गुर्जर उनसे पहले ही पाकिस्तान छोड़ चुके हैं। इन 19 वाहनों में से दो पोर्शे समेत 12 कारें फराह के नाम पर हैं। शेष सात कारें अहसान जमील के नाम हैं। 

विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फराह खान को फरहात शहजादी व फराह गुर्जर के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान के उत्पाद शुल्क विभाग के पास मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार पोर्शे कारें 2013 व 2015 में खरीदी गई थी। विभाग ने इन दोनों कारों के पंजीयन शुल्क के रूप में 1.18 करोड़ रुपये शुल्क वसूला था। फराह खान ने अपने लिए पोर्शे कार बुक करते समय 2019 में 3.60 करोड़ रुपये चुकाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने फराह के बंगले पर हुआ था बुशरा से निकाह
खबरों के अनुसार फराह खान बुशरा बीबी की बेहद करीबी मित्र हैं। फराह के बंगले पर ही बुशरा व इमरान का निकाह हुआ था। जियो न्यूज के अनुसार फराह का बंगला डिफेंस इलाके में है। इसकी कीमत 22 से 25 करोड़ रुपये बताई गई है। यह भी खबर है कि जब फराह खान हाल ही में दुबई भागीं तब विमान में वह 99 हजार डॉलर मूल्य का हैंडबैग लेकर नजर आई थी। 




इमरान के राज में खूब बढ़ी दौलत
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इमरान खान के प्रधानमंत्री काल के पहले तीन सालों में फराह खान की दौलत खूब बढ़ी। 2017 में फराह खान ने 23.11 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की थी, जो कि चार गुना बढ़कर 97.10 करोड़ रुपये की हो गई थी। फराह खान को पीएम परिवार से करीबी का लाभ तो मिल ही रहा था, लेकिन जब इमरान ने पंजाब प्रांत के सीएम पद पर उस्मान बुजदार को नियुक्त किया तो फराह की किस्मत ही पलट गई। बुजदार के सीएम व इमरान के पीएम रहते फराह खान ने पाकिस्तान के कई शहरों में संपत्तियां खरीदी और विभिन्न क्षेत्रों में भारी निवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed