फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bro Handshake of Vladimir Putin and Prince Salman, video viral

प्रिंस सलमान और पुतिन ने कुछ यूं मिलाया हाथ, ट्वीटर पर ट्रंप का खूब उड़ा मजाक

Sun, 02 Dec 2018 02:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Bro Handshake of Vladimir Putin and Prince Salman, video viral
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और व्लादिमीर पुतिन

अर्जेंटीना में आयोजित हुए टी 20 शिखर सम्मेलन की खबरें तो दुनियाभर में छाई रहीं। इस दौरान सबसे अधिक चर्चा सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर हुई। इनके हाथ मिलाने के अंदाज को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। 


loader

सऊदी प्रिंस के आलोचक और अमेरिका में रह रहे पत्रकार खशोगी की हत्या को लेकर दुनियाभर में सऊदी अरब और उसके शासकों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी। इस मामले में दुनियाभर की कड़ी आलोचनाओं के बाद ये ऐसा पहला मौका था जब प्रिंस सलमान वैश्विक मंच पर आए हैं। 
  प्रिंस सलमान और पुतिन की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें दोनों नेता अनोखे अंदाज में हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे की ओर देखकर ऐसे हंस रहे हैं मानो बेहद अच्छे दोस्त हों। सऊदी प्रिंस हंसते हुए पुतिन के हाथ पर थपथपाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे के कान में कुछ कहते हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा जिस बात पर चर्चा हो रही है, वह है ट्रंप का पीछे की ओर दिखना।

वीडियो को देखकर लोग ट्रंप का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रंप इनके पीछे खड़े अजीब लग रहे हैं। बता दें खशोगी की हत्या मामले में सीआईए ने कहा था कि इसमें सऊदी प्रिंस मोहब्बद बिन सलमान का हाथ था बावजूद इसके ट्रंप ने सऊदी के साथ खड़े रहने की बात कही थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर अमेरिका सऊदी से रिश्ते खत्म कर देगा तो चीन और रूस फायदा उठा लेंगे।

ट्वीटर पर वीडियो को देख कोई कह रहा है कि दोनों का हाथ मिलाना एक "योजना" के तहत था। तो कोई कह रहा है कि ये "ब्रो हैंडशेक" था। रूस और सऊदी अरब के बीच तेल का काफी लंबे समय से व्यापार चल रहा है। दोनों देशों का रिश्ता बेहद करीबी माना जाता है।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed