फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British woman found dead in Pakistan father seeks help from Malala Yousafzai

गुहार: पाकिस्तान में मृत मिली ब्रिटिश महिला, पिता ने मलाला यूसुफजई से मांगी मदद

Fri, 21 May 2021 07:14 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 21 May 2021 07:14 PM IST
सार

महिला के पिता ने कहा, 'मेरी प्यारी बेटी मलाला, मैं खुदा के खातिर आपसे अपील करता हूं कि आप मेरी बेटी के लिए आवाज उठाएं। वह आपकी बहन की तरह थी।'

विज्ञापन
British woman found dead in Pakistan father seeks help from Malala Yousafzai
मलाला यूसुफजई - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक घर में मृत मिली पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब महिला के पिता ने पाकिस्तान पुलिस की जांच पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने पाकिस्तान की नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से मदद करने की गुहार लगाई। बता दें कि जांचकर्ताओं का दावा है कि उनकी जांच सही दिशा में जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने लगाई यह गुहार
जानकारी के मुताबिक, महिला के पिता मुहम्मद जुल्फिकार ने पाकिस्तान की नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने यूसुफजई से अपनी 24 वर्षीय बेटी मायरा जुल्फिकार की तरफ से न्याय की वकालत करने को कहा। पिता ने सुबकते हुए कहा, 'मेरी प्यारी बेटी मलाला, मैं खुदा के खातिर आपसे अपील करता हूं कि आप मेरी बेटी के लिए आवाज उठाएं। वह आपकी बहन की तरह थी। आपकी आवाज सुनी जाती है। केवल अंतर यह है कि आप यहां पढ़ने के बाद विदेश चली गईं। मेरी बेटी मानवता की सेवा के लिए पाकिस्तान चली आई।
विज्ञापन


इमरान खान से भी मांगी मदद
बता दें कि मुहम्मद जुल्फिकार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मदद की अपील की। वहीं, मामले की जांच कर रहे मोहम्मद आमिन ने कहा कि पुलिस दो प्रमुख संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। उनकी जांच सही दिशा में जा रही है। गौरतलब है कि जुल्फिकार की बेटी एक शादी में शामिल होने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान आई थी। वह अपने एक दोस्त के घर में रह रही थी, जब वह मृत मिली। उसके शरीर पर दो गोलियों और प्रताड़ित किए जाने के निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed